Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के रेगुलेशन की देखरेख के लिए एक “AI फ़ोर्स” बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह जल्द ही एक AI “जार” (चीफ अधिकारी) की भी घोषणा करेंगे. इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने AI और डेटा सेंटरों की आलोचना करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उस इंडस्ट्री को “बर्बाद” नहीं होने देंगे जिसे लिबरल लोग खत्म करना चाहते हैं.
ट्रंप ने क्या लिखा
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा कि ‘बीते कुछ वर्षो में, हमारे देश को बर्बाद करने के मकसद से कट्टरपंथी वामपंथी डेमोक्रेट्स ने कई झूठी बातें फैलाई हैं और अब AI को खत्म या बर्बाद करने की कोशिश की, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर, मैं ऐसा नहीं होने दूंगा. यह सब हमारे डेटा सेंटर्स पर हमले से शुरू हुआ. उन्होंने कहा कि डेटा सेंटर्स पर हमले की वह पागलपन भरी कोशिश काफी हद तक नाकाम रही. इसलिए अब, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने “ग्लोबल वार्मिंग” शब्द को बदलकर “क्लाइमेट चेंज” (जलवायु परिवर्तन) कर दिया था, ताकि इसमें शक का दायरा बड़ा हो सके.
AI को देंगे बढ़ावा
ट्रंप ने कहा कि वो अब सीधे AI पर निशाना साध रहे हैं. हम इस शानदार इंडस्ट्री की ग्रोथ में किसी भी तरह की रुकावट नहीं डालेंगे और न ही इसे दबाएंगे. बल्कि, हम इसे बढ़ावा देंगे, इसकी मदद करेंगे और इसके विकास पर नजर रखेंगे. साथ ही हम गलत कामों पर भी नजर रखेंगे, और अपने मौजूदा क्रिमिनल और सिविल जस्टिस सिस्टम के ज़रिए हम ऐसा आसानी से कर सकते हैं. इसके लिए, मैं AI फोर्स बना रहा हूं, ठीक वैसे ही जैसे मैंने अपने पहले कार्यकाल में स्पेस फोर्स बनाई थी, जो बहुत सफल रही.
जल्द ही AI “जार” की होगी घोषणा
इसी दिशा में, मैं जल्द ही AI “जार” की घोषणा करूंगा. इसके लिए सिर्फ हाई IQ वाले लोग ही अप्लाई करें. AI अगली इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन (औद्योगिक क्रांति) या इंटरनेट जैसा है, लेकिन यह उससे भी बड़ा और ज्यादा असरदार होगा; शायद हमारे देश की GDP का 25 प्रतिशत हिस्सा इसी से आए. हम चीन और बाकी दुनिया से आगे हैं, और मैं चाहता हूं कि हम आगे ही बने रहें.’
ट्रंप ने यह ऐलान ऐसे समय में किया है जब AI के डेवलपमेंट को धीमा करने की मांगें भी उठ रही हैं. ऐसे में उन्होंने कहा कि ‘बहुत से लोगों का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शब्द गलत और बेअसर हैं. इस नई घटना के लिए ‘सुपीरियर इंटेलिजेंस’ (SI), ‘एक्सट्रीम इंटेलिजेंस’ (EI) या ‘सुप्रीम इंटेलिजेंस’ (SI) जैसे शब्द कहीं ज्यादा बेहतर और सटीक होंगे. यह एक पोल है और मैं चाहूंगा कि सभी लोग इसमें वोट करें.

