PM मोदी से मुलाकात पर बोलीं तुलसी गबार्ड- “मैं अमेरिका-भारत मित्रता को और मजबूत बनाने के लिए तत्पर”

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (DNI) तुलसी गबार्ड ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा कि वह अमेरिका-भारत संबंधों को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं. तुलसी गबार्ड ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को एक्स पोस्ट के माध्यम से माना कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका में स्वागत करना ‘सम्मान’ की बात थी. उन्होंने लिखा, “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका में स्वागत करना सम्मान की बात है और मैं अमेरिका-भारत मित्रता को और मजबूत बनाने के लिए तत्पर हूं.”
तुलसी गबार्ड  ने यह टिप्पणी पीएम मोदी के उस पोस्ट के जवाब में की, जिसमें उन्होंने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान गबार्ड से मुलाकात की चर्चा की. “वाशिंगटन डीसी में अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की. उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी. भारत-अमेरिका मित्रता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसकी वह हमेशा से प्रबल समर्थक रही हैं.”

पीएम मोदी से की थी मुलाकात

तुलसी गबार्ड हाल ही में संपन्न हुई अपनी यात्राओं के दौरान पीएम मोदी से मिलने वाली पहली प्रमुख शख्सियत थीं. उन्होंने बुधवार शाम को ब्लेयर हाउस में उनसे मुलाकात की थी. तुलसी गबार्ड, अमेरिका की नई शीर्ष खुफिया प्रमुख हैं.
Latest News

Super Typhoon: 2026 में लगी तूफानों की झड़ी, टूटा साल 2015 का रिकॉर्ड

Super Typhoon: 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नया सुपर टाइफून इन-फा तबाही मचाने वाला है. कुदरत का...

More Articles Like This

Exit mobile version