UK: हिंदू वोटर्स को लुभाने के लिए स्वामीनारायण मंदिर पहुंचे स्टार्मर, कहा- ब्रिटेन में हिंदूफोबिया के लिए कोई जगह नहीं    

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UK Elections: ब्रिटेन में 4 जुलाई 2024 को होने वाले आम चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हैं. चुनाव से पहले हिंदू वोटरों को लुभाने का दौर शुरू हो गया है. प्रचार के आखिरी सप्‍ताह में जहां प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी पत्‍नी के साथ स्‍वामी नारायण मंदिर पहुंचे, वहीं लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर भी पीछे नहीं रहें. कीर स्टार्मर ने ब्रिटिश हिंदू वोटर्स को लुभाने के लिए मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया. 61 वर्षीय स्टार्मर उत्तरी लंदन के किंग्सबरी में स्थित स्वामीनारायण मंदिर पहुंचे थे.

किंग्सबरी मंदिर में पहुंचे स्टार्मर 

पीएम पद के प्रत्‍याशी स्टार्मर किंग्सबरी मंदिर में पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. उन्होंने भी यहां सुनक की तरह ही “जय स्वामीनारायण” बोलकर अपना संबोधन शुरू किया. उन्होंने यह कदम ब्रिटिश हिंदू संगठनों के एक प्रमुख समूह द्वारा ब्रिटेन में होने वाले आम चुनाव से पहले पहली बार जारी किए गए ‘हिंदू घोषणापत्र’ के बाद उठाया है. बता दें कि हिंदू घोषणापत्र में निर्वाचित प्रतिनिधियों से हिंदू पूजा स्थलों की रक्षा करने और हिंदूओं के प्रति नफरत से निपटने के लिए सक्रिय कदम उठाने का आह्वान किया गया है.

हिंदुओं के खिलाफ दृष्टिकोण नहीं चलेगा

लेबर पार्टी के नेता स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन में हिंदूफोबिया के लिए कोई जगह नहीं है. हिंदूफोबिया से आशय हिंदू धर्म और हिंदुओं के प्रति विनाशकारी, विरोधी और अपमानजनक दृष्टिकोण और व्यवहार करना है. 2021 की जनगणना के मुताबिक ब्रिटेन में रहने वाले करीब दस लाख लोग खुद को हिंदू मानते हैं. इससे ब्रिटेन में होने वाले आम चुनाव में भाग लेने वालों में एक बड़ा हिस्सा हिंदू वोटरों का होगा.

पीएम ऋषि सुनक ने किया मंदिर का दौरा

बता दें कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ आम चुनाव प्रचार के आखिरी सप्ताह में लंदन के प्रतिष्ठित बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में माथा टेका. जब ब्रिटिश प्रधानमंत्री सुनक का काफिला भव्य मंदिर परिसर में पहुंचा तो उनका जोरदार स्वागत किया गया. उन्होंने पुजारियों के मार्गदर्शन में पूजा-अर्चना की. पूजा अर्चना के बाद प्रधानमंत्री ने अपनी हिंदू आस्‍था के बारे में खुलकर बात की. उन्‍होंने कहा कि धर्म हमेशा से मेरा मार्गदर्शन करता है.

ये भी पढ़ें :- भारत को 150 करोड़ डॉलर की मदद करेगा विश्व बैंक, ग्रीन एनर्जी के विकास में आएगी तेजी

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This