फ्रांस में भी 15 वर्ष से छोटे बच्चों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक! आस्ट्रेलिया, मलेशिया भी लगा चुके हैं बैन!

Must Read

France Social Media Ban Under 15: फ्रांस सरकार ने भी 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने की कवायद शुरू कर दी है. देश की नैशनल असैम्बली ने इससे संबंधित बिल को स्वीकृति दे दी है. अब इसे सीनेट में पेश किया जाएगा और उसकी औपचारिक स्वीकृति मिलने के बाद इसे देश में 1 सितम्बर से शुरू होने वाले आगामी शिक्षा सत्र से लागू कर दिया जाएगा.

आस्ट्रेलिया, मलेशिया तथा अमरीका के कुछ राज्य शामिल

बाल मन पर सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों को देखते हुए ही अनेक देशों ने छोटी आयु के बच्चों द्वारा सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है. इनमें आस्ट्रेलिया, मलेशिया तथा अमरीका के कुछ राज्य शामिल हैं जबकि डेनमार्क, ग्रीस, स्पेन, न्यूजीलैंड तथा आयरलैंड आदि देश भी इस तरह का प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं. इससे पहले ब्रिटेन के स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश जारी करते हुए कहा गया था कि स्कूल में मोबाइल फोन पढ़ाई व अन्य गतिविधियों में बाधा बनते हैं.

हमारे बच्चों के दिमाग बिकाऊ नहीं

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का कहना है कि हमारे बच्चों के दिमाग बिकाऊ नहीं हैं. बच्चों की मानसिक और भावनात्मक सेहत को उन कम्पनियों के भरोसे पर नहीं छोड़ा जा सकता, जिनका उद्देश्य सिर्फ लाभ कमाना है. इसी प्रकार इस बिल को तैयार करने वाली सांसद लॉर मिलर का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म हानिकारक हैं. इन प्लेटफार्मों ने लोगों को आपस में जोडऩे का वायदा किया था, परंतु अब ये समाज को बांटने लगे हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की सूची तैयार

यह कानून समाज में एक स्पष्ट सीमा निर्धारित करेगा. प्रस्तावित कानून के तहत फ्रांस का मीडिया रैगुलेटर बच्चों के लिए हानिकारक माने जाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की सूची तैयार करेगा. इन प्लेटफार्मों पर 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों का अकाऊंट बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. हमारे भारतवर्ष में भी इस तरह के कानून को तुरंत सख्तीपूर्वक लागू करने और उस पर अमल सुनिश्चित करवाने की जरूरत है ताकि बच्चों को सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके.

इसे भी पढ़ें. MP: ग्वालियर में हादसा, ट्रक ने कार में मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Latest News

हूतियों ने सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन से किया भीषण हमला, US ने अपने नागरिकों को वापस बुलाया, जारी किया अलर्ट!

New Delhi: सऊदी अरब के आसमान में लगातार मिसाइलों और ड्रोन का खतरा मंडरा रहा है. शुक्रवार और शनिवार...

More Articles Like This