UK: ‘…. तो नेशनल आर्मी सर्विस सभी युवाओं के लिए होगा अनिवार्य’, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का बड़ा ऐलान

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UK: ब्रिटेन में होन वाले आम चुनाव के लिए चुनावी प्रचार प्रसार शुरू हो गया है. ऐसे में ही रविवार को ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने चुनाव का पहला और बड़ा ऐलान किया है. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि यदि उनकी कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार सत्ता में वापस लौटी तो वे नेशनल आर्मी सर्विस को सभी युवाओं के लिए अनिवार्य बनाएंगे.

युवाओं को सेना के साथ काम करने का मिलेगा मौका

ऋषि सुनक के ऐलान के मुताबिक, 18 साल के युवाओं को 12 महीने के लिए पूर्णकालिक सैन्य सेवा या फिर एक साल के लिए हर महीने के एक सप्ताह के लिए राष्ट्र की सेवा करने का मौका मिलेगा. उन्‍होंने बताया कि सैन्य नियुक्ति चयनात्मक होगी और इसके लिए परीक्षण और योग्यता तय की जाएगी. इस दौरान युवाओं के पास सशस्त्र बलों या फिर साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में भी काम करने का भी विकल्‍प होगा.

सुनक बोले- भविष्य खतरनाक

ब्रिटेन के पीएम सुनक ने कहा ‘ब्रिटेन खतरनाक और ज्यादा विभाजित भविष्य का सामना कर रहा है. उन्‍होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि लोकतांत्रिक मूल्य खतरे में हैं. शायद यही वजह है कि हम एक साहसिक योजना का ऐलान कर रहे हैं, जिसमें 18 साल के युवा सेना में फिर खोजी और राहत अभियान में सेवाएं देंगे.

इस दौरान सुनक ने स्वीडन का उदाहरण दिया, जहां पर सभी युवाओं के लिए सैन्य सेवा देना अनिवार्य है. उन्‍होंने कहा कि ‘अनिश्चित समय के लिए स्पष्ट योजना और साहसिक फैसले लेने की जरूरत होती है, तभी भविष्य सुरक्षित हो सकता है. हमारी योजना से सुनिश्चित होगा कि हमारी आने वाली पीढ़ी अनिश्चित दुनिया की चुनौतियों से निपट सके.’

इसे भी पढ़े:-  USA: चीन को घेरने की तैयारी कर रहा अमेरिका, SQUAD का हुआ गठन

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This