US से ग्रीन सिग्नल मिलते ही यूक्रेन ने रूस पर बोला हमला, 72 घंटे में मारे 3 हजार से अधिक रूसी सैनिक

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध और शांति की चर्चा के बीच अमेरिका से ग्रीन सिग्नल मिलते ही यूक्रेनी सेना ने रूस पर बड़ा हमला बोला है. रूसी राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेना जहां कुर्स्क इलाके को वापस पाने पर ध्‍यान दे रही है. वहीं यूक्रेन की सेना रूस के सैनिकों को मारने में लगी है. बीते 72 घंटे में यूक्रेनी सेना ने 3930 रूसी सैनिक को युद्ध में मार गिराए हैं. द कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, 11 मार्च को यूक्रेन ने रूस के 1300 सैनिक, 12 मार्च को 1430 सैनिक और 13 मार्च को 1200 सैनिक मारे हैं. यूक्रेन ने 3 दिन में कुल 3930 रूसी सैनिक मार दिए हैं.

खुफिया जानकारी मिलने के बाद तांडव

मालूम हो कि मार्च महीने के शुरुआत में व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप और वोल्दोमीर जेलेंस्की के बीच बहस हो गई थी. इसके बाद अमेरिका ने यूक्रेन को खुफिया जानकारी देने से मना कर दिया था. खुफिया जानकारी न मिलने के कारण यूक्रेन की सेना लड़ तो रही थी, लेकिन रूसी सैनिकों पर कहर बरपाने में असमर्थ थी. वहीं अब खुफिया जानकारी मिलने के बाद यूक्रेन की सेना हर घंटे 55 सैनिकों को मार रही है.

खुफिया जानकारी न मिलने के दौरान यूक्रेन की सेना हर घंटे करीब 40 सैनिकों को मार रही थी. यूक्रेन की सेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले 3 दिन में रूस के 15 टैंक भी तबाह कर दिए गए हैं. जेलेंस्की रूस के आर्टिलरी सिस्टम और टैंक को तबाह करने पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं, जिससे जमीनी लड़ाई में रूस कमजोर पड़े.

अब तक मारे गए 8 लाख 90 हजार सैनिक

रिपोर्ट के अनुसार, यु्द्ध में अब तक रूस के 8 लाख 90 हजार सैनिक मारे जा चुके हैं. यह जानकारी यूक्रेन रक्षा मंत्रालय की ओर से दी गई है. हालांकि रूस ने अब तक आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है. रूसी सेना की ओर से बड़े पैमाने में प्राइवेट आर्मी और जेल में बंद कैदी युद्ध लड़ रहे हैं.

रूस की ओर से उत्तर कोरिया के भी 20,000 सैनिक मोर्चे पर तैनात हैं. युद्ध के चलते रूस का 10292 टैंक तबाह हो चुका है. 370 प्लेन और 331 हेलिकॉप्टर भी बर्बाद हो चुका है. राष्‍ट्रपति पुतिन की सेना को पटखनी देने के लिए यूक्रेन की सेना गोरिल्ला युद्ध लड़ रही है. हाल ही में ऐसी खबर थी कि रूसी सैनिकों के बंकर में यूक्रेन की सेना मधुमखी के छत्ते छोड़ दे रही है.

ये भी पढ़ें :- होली पर UP में अलर्ट: तिरपाल से ढकी गईं मस्जिदें, नमाज का समय बदला

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This