यूक्रेन ने मॉस्को क्षेत्र की तेल रिफाइनरी पर क‍िया हमला, ट्रंप बोले-रूस को अब कर लेना चाहिए समझौता

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ukraine Russia war: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन की लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल से मॉस्को क्षेत्र को निशाना बनाने का दावा क‍िया. जेलेंस्की ने कहा क‍ि यूक्रेन ने मॉस्‍को क्षेत्र में करीब 500 किलोमीटर दूर स्थित एक तेल रिफाइनरी पर हमला क‍िया. यह हमला रूस पर दबाव बढ़ाने और युद्ध समाप्त करने की रणनीति का हिस्सा है. यूक्रेन का ये हमला रूस के एक दिन पहले क‍िए गए हमलों के जवाब में था.

रूस ने दागे 70 मिसाइल और 611 ड्रोन

रूस ने रविवार की रात 70 मिसाइलों और 611 ड्रोन की मदद से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले क‍िए. इन हमलों में 60 से अधिक मिसाइलें तो राजधानी कीव में ही दागी गईं, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई, जबक‍ि कीव में 35 से अधिक लोग घायल हुए हैं. वही पूरे देश में 53 लोग घायल बताए जा रहे है.

रूस की तेल रिफाइनरी को बनाया निशाना

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद‍िमीर जेलेंस्‍की ने एक्‍स पर बताया कि ”इस बार मॉस्को ने भी यूक्रेन की लंबी दूरी तक मार करने वाली क्षमताओं का असर देखा कि लगभग 500 किलोमीटर दूर स्थित उसकी एक तेल रिफाइनरी पर हमला किया गया. मैं यूक्रेन की सुरक्षा सेवा, मानवरहित सिस्टम बलों, विशेष अभियान बलों, रक्षा खुफिया विभाग और मिसाइल बलों के जवानों का उनके प्रभावी काम के लिए धन्यवाद करता हूं.”

अब खत्म होना चाहिए जंगः यूक्रेनी राष्ट्रपति

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा क‍ि रूस को हमारे लोगों के खिलाफ अपना युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर किया जाना चाहिए. यूक्रेन के लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियार इस दबाव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. यह रूस के हमलों का और उस युद्ध को लंबा खींचने का उचित जवाब है, जिसे अब खत्म होना चाहिए. जेलेंस्‍की ने इस कार्रवाई की सफलता के बाद एसबीयू, एसबीएस, एसएसओ, जीयूआर और मिसाइल फोर्स के लड़ाकों का उनके असरदार काम के लिए धन्यवाद कहा.

वहीं, फ्रांस के एव‍ियन शहर में आयोजि‍त जी-7 बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने भी रूस पर युद्ध समाप्‍त करके समझौता करने का दबाव बनाया. ट्रंप ने कहा कि “रूस को समझौता कर लेना चाहिए. रूस ने बहुत सारे लोग खोए हैं और यूक्रेन ने भी. पिछले महीने दोनों देशों के कुल मिलाकर 35,000 सैनिक मारे गए. यह हर महीने हो रहा है.

जो हो रहा है, वह पागलपन: ट्रंप

इसी बीच, ट्रंप ने कहा क‍ि वहां जो हो रहा है, वह पागलपन है. हमारी एक मीटिंग हुई थी और मैंने रविवार को राष्ट्रपति पुतिन से बात की थी. वे बस लड़ते जा रहे हैं और सैनिक खोते जा रहे हैं. दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से ऐसा कुछ नहीं हुआ है. मैंने आठ युद्ध सुलझाए हैं. मुझे लगा था कि इसे सुलझाना सबसे आसान होगा. दोनों नेताओं के बीच काफी मनमुटाव है, हालांकि मैं बाद में उनसे फिर मुलाकात करने वाला हूं.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This