न्यूयॉर्क पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अराघची, अमेरिकी पाबंदियों के साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा के सालाना सत्र में होगें शामिल

Tehran: संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक बैठक के 81वें सत्र में भाग लेने के ल‍िए ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची, एक राजनयिक प्रतिनिधिमंडल के साथ सोमवार दोपहर न्यूयॉर्क पहुंचे. ईरान के व‍िदेश मंत्रालय के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासभा के सालाना शिखर सम्मेलन में अराघची इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का पक्ष रखेंगे. ईरान के व‍िदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता इस्‍माइल बाघेई ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर यह जानकारी साझा की.

बैठकों और चर्चाओं में लेंगे हिस्सा 

बाघेई ने पोस्‍ट में ल‍िखा कि ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची सोमवार दोपहर एक राजनयिक प्रतिनिधिमंडल के साथ न्यूयॉर्क पहुंचे. वह वहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के सालाना सत्र की बैठकों और चर्चाओं में हिस्सा लेंगे. न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय भी है. महासभा के अलग-अलग एजेंडे और बैठकों में हिस्सा लेने के साथ-साथ ईरानी विदेश मंत्री इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का रुख भी सामने रखेंगे.

कई देशों के अधिकारियों और विदेश मंत्रियों के साथ बातचीत

उन्‍होंने बताया क‍ि इसके अलावा, वह इस सम्मेलन में आए कई देशों के अधिकारियों और विदेश मंत्रियों के साथ बातचीत और विचार-विमर्श भी करेंगे. बाघेई ने कहा क‍ि संयुक्त राष्ट्र महासभा का 81वां सालाना सत्र मंगलवार से राष्ट्राध्यक्षों के भाषणों के साथ शुरू होगा. इस बार इसका संदेश ‘रीबिल्डिंग ट्रस्ट’ यानी ‘भरोसा फिर से कायम करना’ है. इससे पहले सोमवार को ही अमेर‍िका ने राष्ट्रपति पेजेश्कियन की टीम को वीजा देने से इनकार कर द‍िया.

कुछ पाबंदियां भी लगाई

अमेरिका ने ईरानी डेलिगेशन को संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए आने की मंजूरी तो दे दी है, लेकिन पिछले साल की तरह ही कुछ पाबंदियां भी लगाई हैं. जैसे उदाहरण के लिए, विदेश विभाग ने गुरुवार को कहा कि ईरानी डेलिगेशन को लग्जरी सामान या अन्य चीजें खरीदने की इजाजत नहीं होगी. ईरान की मीडिया ने सोमवार को बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक बैठक के 81वें सत्र में शामिल हो रहे राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन की कम्युनिकेशन टीम को अमेरिका ने वीजा देने से इनकार कर दिया है.

जनरल असेंबली को संबोधित करेंगे

ईरानी राष्ट्रपति कार्यालय के एक प्रवक्ता का हवाला देते हुए यह खबर दी और कहा कि पेजेश्कियन बुधवार को यूएन जनरल असेंबली को संबोधित करेंगे. पेजेश्कियन न्यूयॉर्क के लिए मंगलवार को रवाना होंगे.

इसे भी पढ़ें. UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का 4 देशों ने किया समर्थन, जानें भारत के कैसे काम आएगा V4

Latest News

बच्चों में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकता है कैंसर का शुरुआती संकेत 

Cancer ke lakshan: बच्चों का स्वास्थ्य यदि ठीक रहता हैं तो माता पिता की भी टेंशन दूर रहती...

More Articles Like This

Exit mobile version