संयुक्त राष्ट्र महासभा में ह‍िस्‍सा लेने न्‍यूयार्क पहुंचे जेलेंस्‍की, बोले- ‘शांति और लोगों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता’

New Delhi: संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के हाई-लेवल सेशन में भाग लेने के ल‍िए यूक्रेन के राष्‍ट्रपत‍ि जेलेंस्की फर्स्ट लेडी ओलेना जेलेंस्का और अपनी राजनयिक टीम के साथ न्‍यूयार्क पहुंचे. संयुक्त राष्ट्र महासभा में जेलेंस्‍की का फोकस रूस के जारी युद्ध को खत्म करने को लेकर होगा. न्‍यूयार्क की इस यात्रा के दौरान जेलेंस्‍की की करीब 20 बैठकें पहले से तय हैं. जेलेंस्‍की ने कहा क‍ि यहां बैठक के दौरान यूक्रेन की पहली प्राथमिकता शांति की दिशा में आगे बढ़ना और अपने लोगों की जान की रक्षा करना है.

न्यूयॉर्क में करीब 20 बैठकें तय

जेलेंस्‍की ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में यात्रा की जानकारी साझा की. जेलेंस्‍की ने पोस्‍ट में ल‍िखा क‍ि फर्स्ट लेडी ओलेना जेलेंस्का और अपनी राजनयिक टीम के साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचा हूं. यहां करीब 20 बैठकें तय हैं. इनमें खास तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति, यूरोपीय नेताओं, अमेरिकी सीनेटरों और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के सदस्यों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों, अमेरिका की बड़ी कंपनियों और थिंक टैंकों के साथ बैठकें शामिल हैं.

नए ड्रोन समझौते पर हस्ताक्षर की तैयारी

जेलेंस्‍की ने बताया क‍ि इस दौरे के दौरान एक नए ड्रोन समझौते पर हस्ताक्षर की तैयारी भी पूरी हो चुकी है. हम एयर डिफेंस को मजबूत करने और यूक्रेन के लिए पर्याप्त फंडिंग सुनिश्चित करने पर भी काम कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा क‍ि यूक्रेन की पहली प्राथमिकता शांति की दिशा में आगे बढ़ना और अपने लोगों की जान की रक्षा करना है. सुरक्षा को लेकर कुछ ठोस प्रस्ताव और तनाव कम करने के उपाय मौजूद हैं, जो युद्ध को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं.

अंतरराष्ट्रीय क्रीमिया प्लेटफॉर्म का शिखर सम्मेलन

जेलेंस्‍की ने कहा क‍ि पिछले साल की तरह इस बार भी हम न्यूयॉर्क में अंतरराष्ट्रीय क्रीमिया प्लेटफॉर्म का शिखर सम्मेलन आयोजित करेंगे. इसमें अलग-अलग देशों की ओर से उच्च स्तर पर बड़ी भागीदारी होनी चाहिए. हम अपने सभी साझेदारों की भागीदारी और यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के समर्थन के लिए उनका आभार जताते हैं. उन्‍होंने बताया क‍ि इस यात्रा के दौरान ओलेना जेलेंस्का कोलंबिया यूनिवर्सिटी के छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करेंगी. वह संयुक्त राष्ट्र के मंच पर फर्स्ट लेडीज एंड जेंटलमेन समिट के नतीजे भी पेश करेंगी.

अमेरिकी कारोबारियों के साथ कई बैठकें भी तय

फर्स्ट लेडी की अमेरिकी कारोबारियों और समाजसेवियों के साथ कई बैठकें भी तय हैं. इनका मकसद ओलेना जेलेंस्का फाउंडेशन के प्रोजेक्ट्स के लिए समर्थन जुटाना है. इसके अलावा उनकी कई द्विपक्षीय बैठकें भी होंगी, जिनमें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की पत्नी और विश्व बैंक के अध्यक्ष के साथ बैठक भी शामिल है.

इसे भी पढ़ें. जमुई में नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी का किया एनकाउंटर

Latest News

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानिए पूजा का समय और नियम

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष माह की शुरुआत हो रही है. पितृपक्ष का समय पितरों को अर्पित है....

More Articles Like This

Exit mobile version