वेनेजुएला के जब्त तेल टैंकर को लौटाने का ऐलान, ट्रंप के यू टर्न से दुनिया हैरान!

Must Read

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वेनेजुएला पर सख्त रूख अब नरम पडने लगा है. जानकारी मिली है कि अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े एक जब्त तेल टैंकर को वापस सौंपने का फैसला किया है. इस फैसले को अब ट्रंप की नरमी के रूप में देखा जा रहा है. पनामा के झंडे वाले इस टैंकर का नाम एम/टी सोफिया (M/T Sophia) है. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक यह पहली बार है जब ट्रंप प्रशासन के दौरान जब्त किए गए किसी तेल टैंकर को वेनेजुएला को लौटाया जा रहा है.

क्यों लिया गया वापस करने का फैसला?

फिलहाल, अमेरिकी अधिकारियों ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि एम/टी सोफिया को वापस करने का फैसला क्यों लिया गया? एम/टी सोफिया को 7 जनवरी 2026 को अमेरिका के कोस्ट गार्ड और सैन्य बलों ने समुद्र में रोका था. उस समय अमेरिकी प्रशासन ने इसे एक स्टेटलेस और प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वाला डार्क फ्लीट टैंकर बताया था.

अब तक सात तेल टैंकरों को किया गया था जब्त

अमेरिका का आरोप था कि यह जहाज वेनेजुएला के प्रतिबंधित तेल व्यापार से जुड़ा हुआ है. अमेरिका पिछले कुछ महीनों से वेनेजुएला के तेल निर्यात पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है. इस अभियान के तहत 2025 के अंत से अब तक सात तेल टैंकरों को जब्त किया गया था. इन टैंकरों को वेनेजुएला के तथाकथित शैडो या डार्क फ्लीट का हिस्सा बताया गया जो प्रतिबंधों से बचकर तेल की तस्करी करते हैं.

जहाज में अब भी तेल मौजूद है या नहीं?

यह भी साफ नहीं है कि जहाज में अब भी तेल मौजूद है या नहीं? इस फैसले को अमेरिका की अब तक की सख्त नीति से एक अचानक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम अमेरिका-वेनेजुएला संबंधों, वैश्विक तेल बाजार और प्रतिबंध नीति पर असर डाल सकता है. साथ ही यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या अमेरिका वेनेजुएला के तेल मुद्दे पर अपनी रणनीति में नरमी लाने जा रहा है?

इसे भी पढ़ें. ‘ब्रिटिश दूतावास पर हमले के दोषी आंतकी ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान!’, लोगों ने पूछा कैसे मिली अनुमति..?

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This