अमेरिका में सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, सवार दोनों पायलट लापता

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Army fighter plane accident: अमेरिका से एक बड़ी खबर साने आई है. यहां पर अमेरिकी सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. जानकारी के अनुसार अमेरिकी नौसेना का लड़ाकू विमान वॉशिंगटन में समान्य प्रशिक्षण उड़ान भर रहा था. इस दौरान ही हादसा हुआ, जिस कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

व्हिडबे आइलैंड स्थित नौसैनिक वायु अड्डे द्वारा इस हादसे को लेकर जानकारी दी गई. यहां से बताया गया कि विमान में सवार दो पायलट लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. अभी तक उनके बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है.

अधिकारियों द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार ‘इलेक्ट्रॉनिक अटैक स्क्वाड्रन’ का ईए-18जी ग्राउलर लड़ाकू विमान मंगलवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 3.23 बजे माउंट रेनियर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

अधिकारियों ने आगे इस घटना को लेकर बताया कि विमान में सवार पायलट की तलाश और दुर्घटनास्थल का जायजा लेने के लिए व्हिडबे आइलैंड स्थित एनएएस से तलाश दल रवाना किए गए हैं, जिनमें अमेरिकी नौसेना का एमएच-60एस हेलीकॉप्टर भी शामिल है.

गौरतलब है कि विमान के दोनों पायलट का बुधवार सुबह तक पता नहीं लगाया जा सका है. उन्होंने बताया कि हादसे की वजहों की जांच की जा रही है.

Latest News

यूक्रेन ने मॉस्को क्षेत्र की तेल रिफाइनरी पर क‍िया हमला, ट्रंप बोले-रूस को अब कर लेना चाहिए समझौता

Ukraine Russia war: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन की लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल से...

More Articles Like This

Exit mobile version