सत्ता बचाने के लिए ट्रेड वॉर कर रहें ट्रूडो, कनाडाई प्रधानमंत्री से फोन पर बातचीत के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Canada Trade War: अमेरिका ने हाल ही कनाडा समेत कई देशों के लिए अतिरिक्‍त टैरिफ लागू किया है, जिससे अमेरिका और कनाडा के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, इसी बीच बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बीच करीब 50 मिनट की फोन पर बातचीत हुई, जिसमें फेंटानाइल तस्करी और व्यापार से जुड़े मुद्दें शामिल थें

अमेरिकी रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप और जेलेंस्‍की के बीच हुई इस बातचीत में अमेरिकी वाणिज्य सचिव हावर्ड लुटनिक और उपराष्ट्रपति जेडी वांस भी शामिल थे. साथ ही उन्‍होंने ये भी बताया कि कई बार तीखी भी हो गई. हालांकि इस फोनकॉल के दौरान दोनो नेताओं में क्‍या बातचीत हुई इसके बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन इतना जरूर कहा गया है कि इस बातचीत में मुख्य रूप से व्‍यापार, फेंटानाइल तस्करी और कनाडा में आगामी चुनावों के मुद्दे शामिल रहे है. वहीं, ये चर्चाएं आगे भी जारी रहने की उम्‍मीद है.

ट्रंप ने ट्रुडो पर लागया ये आरोप

वहीं, इस लंबी बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ‘सोशल ट्रूथ’ प्लेटफॉर्म पर इस चर्चा का विवरण साझा किया. इसके साथ ही कनाडाई प्रधानमंत्री ट्रूडो पर सत्‍ता में रहने के लिए व्यापार मुद्दे का उपयोग करने का आरोप भी लगाया. ट्रंप ने अपने पोस्‍ट में लिखा कि ट्रूडो ने मुझे यह बताने में असमर्थता जताई कि कनाडा में चुनाव कब होने वाले हैं, जिससे मुझे संदेह हुआ कि आखिर चल क्या रहा है? तब मुझे एहसास हुआ कि वह इस मुद्दे का उपयोग सत्ता में बने रहने के लिए कर रहे हैं.”

बता दें कि जस्टिन ट्रूडो साल 2015 से कनाडा के प्रधानमंत्री हैं, उन्‍होंने इस वर्ष जनवरी की शुरुआत में ही पद छोड़ने का फैसला किया था. हालांकि, वह तब तक अपने पद पर बने रहेंगे जब तक उनकी लिबरल पार्टी का नया नेता नहीं चुना जाता.

सौहार्दपूर्ण माहौल में समाप्त हुई चर्चा

वहीं, फेंटानाइल तस्करी पर अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने चिंता जाहिर की. ऐसे में उन्‍होंने दावा किया कि यह सिंथेटिक ओपिओइड अभी भी कनाडा और मैक्सिको के जरिए अमेरिका में प्रवेश कर रहा है. हालांकि इस बातचीत को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी चर्चा “कुछ हद तक” सौहार्दपूर्ण माहौल में समाप्त हुई.

फेंटानाइल के वजह से कई लोगों की मौत

ट्रंप ने आगे लिखा “इस फोनकॉल के दौरान ट्रूडो ने मुझे पूछा की व्यापार शुल्कों के बारे में क्या किया जा सकता है, जिसपर मैंने उन्हें बताया कि अमेरिका में कई लोग फेंटानाइल के वजह से मारे गए है, जो कनाडा और मैक्सिको के बॉर्डर से होकर अमेरिका में आया. और मुझे अब तक यह यकीन नहीं हुआ है कि यह रुका है.

चुनाव की तारीख बताने में कनाडा असमर्थ

इस दौरान ट्रूडो ने कहा कि स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन मैंने कहा, ‘यह पर्याप्त नहीं है.’ अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने बताया कि कॉल ‘कुछ हद तक’ दोस्ताना माहौल में समाप्त हुई. उन्होंने मुझे कनाडा में चुनाव की तारीख बताने में असमर्थता जताई, जिससे मुझे संदेह हुआ कि आखिर चल क्या रहा है? तब मुझे एहसास हुआ कि वह इस मुद्दे का उपयोग सत्ता में बने रहने के लिए कर रहे हैं. शुभकामनाएं जस्टिन!”

इसे भी पढें:-डोनाल्ड ट्रंप ने ज़ेलेंस्की को दिया एक और बड़ा झटका, रूस के खिलाफ यूक्रेन को खुफिया जानकारी देने पर लगाई रोक

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This