कैप्टन स्मित माछर की बहादुरी का अमेरिका भी कायल, जमकर की तारीफ

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में संभावित बड़े हादसे को टालने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर की बहादुरी की अमेरिका ने सराहना की है. अमेरिकी उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ ने कैप्टन माछर के साथ विमान में मौजूद यात्रियों के साहस को भी याद किया. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने मिलकर ऐसी घटना को होने से रोक दिया, जो दुनिया की सबसे भयावह आतंकी घटनाओं में शामिल हो सकती थी.

कॉकपिट में हुआ था हमला

मिली जानकारी के मुताबिक, 30 सितंबर को तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में ओमानी नागरिक हमाम अल-हमामी ने कॉकपिट के भीतर कैप्टन स्मित माछर पर चाकू से हमला किया. विमान में उस वक्त करीब 180 लोग सवार थे, जिनमें बड़ी संख्या इजरायली यात्रियों की थी. कॉकपिट से असामान्य हलचल और आवाजें सुनने के बाद कुछ यात्रियों ने स्थिति को समझते हुए हस्तक्षेप किया. उन्होंने कैप्टन माछर की मदद की और कथित तौर पर सह-पायलट को काबू करने में अहम भूमिका निभाई. इस तरह विमान में मौजूद लोगों ने एक संभावित बड़े हादसे को टालने में मदद की.

क्रिस्टोफर लैंडौ ने की जमकर तारीफ Captain Smit Machchhar

अमेरिकी उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कैप्टन माछर, यानिव हुयान और विमान में मौजूद अन्य यात्रियों के साहस की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि भारत और इजरायल को उन लोगों पर गर्व होना चाहिए, जिन्होंने संकट की घड़ी में असाधारण हिम्मत दिखाई. लैंडौ ने यह भी कहा कि आधुनिक दौर में तकनीक और मशीनें हमारे कई काम आसान कर देती हैं, लेकिन मुश्किल परिस्थितियों में इंसानी साहस की अहमियत अलग होती है. उनके मुताबिक, विमान में मौजूद लोगों ने कभी नहीं सोचा होगा कि उन्हें अचानक ऐसी चुनौती का सामना करना पड़ेगा, लेकिन उन्होंने जिस तरह स्थिति का सामना किया, वह प्रेरणादायक है.

‘हीरो पायलट’ के तौर पर हो रही चर्चा

घटना के बाद कैप्टन स्मित माछर को उनकी बहादुरी के लिए लगातार सराहा जा रहा है. रिपोर्टों के अनुसार, सह-पायलट ने विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की थी और कैप्टन माछर ने स्थिति को संभालने के लिए उसका सामना किया. इस दौरान उन्होंने विमान और उसमें सवार यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी.

दुबई के क्राउन प्रिंस ने भी की मुलाकात

कैप्टन माछर के साहस की तारीफ सिर्फ अमेरिका में ही नहीं हुई. दुबई के क्राउन प्रिंस और UAE के उप प्रधानमंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने भी शनिवार को भारतीय पायलट से मुलाकात की. उन्होंने कैप्टन माछर के साहस और जिम्मेदारी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने असाधारण हिम्मत का परिचय दिया. UAE नेतृत्व की ओर से भी भारतीय पायलट के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया.

परिवार ने जताया गर्व और आभार

कैप्टन स्मित माछर के परिवार ने भी उनके लिए मिल रहे समर्थन पर खुशी और गर्व जाहिर किया है. परिवार के मुताबिक, माछर सुरक्षित हैं और उनका इलाज सैन्य अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के बीच चल रहा है. घटना के बाद जिस तरह अलग-अलग देशों से कैप्टन माछर और विमान में मौजूद यात्रियों के साहस की सराहना हो रही है, उससे यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा में आ गया है.

ये भी पढ़ें- भारत-रूस संबंधों पर नई द‍िल्‍ली में एस. जयशंकर की अहम बैठक, यूक्रेन संकट के कूटनीतिक समाधान पर दिया जोर

Latest News

हिमाचल में हादसा: पांवटा साहिब में डंपर से टकराई कार, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Paonta Sahib Accident: हिमाचल प्रदेश से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां सिरमौर जिले में पांवटा...

More Articles Like This