US Elections: कमला हैरिस के समर्थन में आए बराक ओबामा, पत्नी मिशेल बोलीं- हमें आप पर गर्व

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Elections: अमेरिका में 5 नवंबर को राष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है. वर्तमान राष्‍ट्रपति‍ जो बाइडेन इस चुनाव के रेस से बाहर हो चुके हैं. वहीं बाइडेन ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से चुनाव के लिए उम्‍मीदवार के तौर पर उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस का नाम आगे किया रखा है. हालांकि कमला हैरिस के नाम पर अभी मुहर नहीं लगी है. लेकिन अब कमला हैरिस का उम्‍मीदवार बनना लगभग तय हो गया है. शुक्रवार को अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्‍नी मिशेल ओबामा ने कमला हैरिस को राष्‍ट्रपति पद के लिए अपना समर्थन देने का ऐलान किया है.

बराक ओबामा ने कहा- शानदार प्रेसिडेंट बनेंगी

आज बराक ओबामा और उनकी पत्‍नी ने फोन पर कमला हैरिस को अपना सपोर्ट दिया. उन्‍होंने इससे जुड़ा एक वीडियो भी पोस्‍ट किया. वीडियों में मिशेल ओबामा ने कमला हैरिस को कहा कि हमें आप पर गर्व है. वीडियो में उन्होंने कहा कि इस हफ्ते की शुरुआत में हमने कमला हैरिस को फोन किया था और उन्हें कहा था कि वह अमेरिका की एक शानदार प्रेसिडेंट बनेंगी. उन्हें हमारा पूरा सपोर्ट है. राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए समर्थन मिलने पर कमला हैरिस ने भी सोशल मीडिया पोस्ट कर दोनों को धन्‍यवाद दिया.

5 नवंबर को होगा चुनाव

पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के खुले तौर से समर्थन मिलने के बाद अब रिपब्लिकन उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ कमला हैरिस का मैदान में उतरना लगभग तय हो गया है. बता दें कि अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति का चुनाव होगा. एक ओर रिपब्लिकन उम्‍मीदवार ट्रंप जो कि ताबड़तोड़ सभा कर रहे हैं और डेमोक्रेटिक को चुनौती दे रहे हैं. वहीं जो बाइडेन चुनावी दौड़ से बाहर हो गए हैं और कमला हैरिस का नाम अपनी पार्टी की तरफ से आगे किया है. फायरिंग के बाद से ही ट्रंप की लोकप्रियता में काफी इजाफा भी देखने को मिला है. अब यदि ट्रंप के आगे कमला हैरिस चुनावी मैदान में उतरती हैं कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें :- रूस की इस खूबसूरत बाइकर की सड़क हादसे में मौत, सोशल मीडिया पर थे लाखों फॉलोवर्स

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This