ग्रीन कार्ड नीति पर ट्रंप प्रशासन का यू-टर्न! आवेदकों को प्रोसेस के दौरान नहीं छोड़ना होगा घर

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Green Card Policy: ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी की नई ग्रीन कार्ड (आव्रजन) नीति को लेकर आप्रवासियों की चिंता को कम करने की कोशिश कर रही है. दरअसल, डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने स्पष्ट किया है कि  ज्यादातर ग्रीन कार्ड आवेदकों को अपनी परमानेंट रेजिडेंसी (ग्रीन कार्ड) के आवेदन की समीक्षा के दौरान अमेरिका छोड़ने की जरूरत नहीं होगी.

बता दें कि हाल ही में अमेरिकी सिटिजन एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) का बयान सामने आया था, जिसने प्रवासियों के बीच चिंता पैदा कर दी थी. USCIS ने कहा था कि परमानेंट रेजिडेंसी की चाह रखने वाले लोगों को प्रोसेसिंग के दौरान अपने-अपने देशों में लौटना होगा. हालांकि इसमें असाधारण परिस्थितियों में छूट देने की बात कही गई थी. लेकिन, अब उन्हें ग्रीन कार्ड आवेदन के दौरान अपने देश में वापस जाकर वहीं इंतजार करना होगा.

अमेरिकी सांसदों ने की थी नीति की आलोचना

इसी बीच अमेरिकी सांसदों और आव्रजन के पैरोकारों ने ट्रंप की नई ग्रीन कार्ड नीति की कड़ी आलोचना की थी और इसे ‘लापरवाहपूर्ण एवं गलत’ बताया था. डेमोक्रेटिक सांसदों का कहना है कि वे अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) के इस ‘निंदनीय’ फैसले के खिलाफ संघर्ष करेंगे और इसे पलटने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे. बता दें कि हाल ही में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की नई दिल्ली यात्रा के दौरान भी यह मुद्दा उठाया और भारत की चिंताओं से अवगत कराया.

ट्रंप प्रशासन ने दी बयान पर सफाई

अब DHS ने शुक्रवार को इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि नीति में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इमिग्रेशन अधिकारियों के पास लंबे समय से यह अधिकार रहा है कि वे हर मामले के आधार पर यह तय कर सकें कि किसी आवेदक को ग्रीन कार्ड की प्रक्रिया के दौरान अमेरिका से बाहर जाना चाहिए या नहीं.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version