‘ठुकराया तो होगा बुरा अंजाम’, वार्ता विफल होने बाद ट्रंप ने ईरान को भेजा फाइनल और बेस्ट ऑफर

Washington: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में वार्ता विफल होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फाइनल और बेस्ट ऑफर दिया है. ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान इसे ठुकराता है तो अमेरिका नए प्रतिबंध लगा सकता है. अमेरिका के मुख्य वार्ताकार उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बताया कि अब US ने साफ कर दिया है कि उसने अपना फाइनल ऑफर दे दिया है. अब फैसला ईरान को करना है कि वह इस प्रस्ताव को स्वीकार करता है या नहीं?

ईरान परमाणु हथियार विकसित न करे

ऑफर का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि ईरान भविष्य में कभी भी परमाणु हथियार विकसित न करे. ईरान स्पष्ट और लिखित रूप में वादा करे कि वह परमाणु हथियार नहीं बनाएगा. वह ऐसी तकनीक या संसाधन भी विकसित नहीं करेगा, जिससे जल्दी हथियार बनाया जा सके. यह प्रतिबद्धता अस्थायी नहीं, बल्कि लंबे समय के लिए हो. अगर ईरान इसे ठुकराता है तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है.

परमाणु मुद्दे पर भरोसे की कमी

मध्य-पूर्व में पहले से ही तनाव बना हुआ है और ऐसे में यह असफल बातचीत हालात को और जटिल बना सकती है. वेंस ने बताया कि ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु मुद्दे पर भरोसे की कमी साफ दिखाई दे रही है. हालांकि बातचीत का दरवाजा पूरी तरह बंद नहीं हुआ है, लेकिन फिलहाल दोनों देशों के बीच दूरी बनी हुई है. दोनों देशों के बीच के बीच परमाणु समझौते को लेकर इस्लामाबाद में हुई महत्वपूर्ण बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी.

पूरी प्रक्रिया में ट्रंप की रही सीधी भूमिका 

यह वार्ता करीब 21 घंटे तक लगातार चली, जिसमें दोनों पक्षों ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की, लेकिन अंतिम सहमति नहीं बन पाई. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया में डोनाल्ड ट्रंप की सीधी भूमिका रही. बातचीत के दौरान अमेरिकी टीम लगातार व्हाइट हाउस के संपर्क में थी और कई बार ट्रंप से सलाह ली गई. ट्रंप ने पहले ही निर्देश दिया था कि बातचीत पूरी ईमानदारी से की जाए, लेकिन अमेरिका की सीमाएं स्पष्ट रहें. अगर ईरान फाइनल ऑफर को ठुकराता है, तो क्षेत्रीय तनाव बढ़ सकता है. कूटनीतिक टकराव और गहरा सकता है.

इसे भी पढ़ें. नहीं रहीं दिग्गज सिंगर Asha Bhosle, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Latest News

Kalsarp Yog: 9 जून से बनेगा कालसर्प योग, इन 3 राशियों के जीवन में बढ़ सकती हैं परेशानियां

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 9 से 23 जून के बीच कालसर्प योग जैसी स्थिति बनने जा रही है. इसका असर वृषभ, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों के करियर, धन और रिश्तों पर पड़ सकता है.

More Articles Like This

Exit mobile version