US-Iran war: अमेरिका और ईरान के बीच के हालात एक बार फिर बिगड़ते नजर आ रहे हैं. ऐसे में अमेरिकी दूतावास ने ईरान में मौजूद अपने नागरिकों के लिए एडवाइरी जारी कर लोगों को तुरंत ईरान खाली करने की सलाह दी है. ईरान सरकार सुरक्षा को बढ़ाने के लिए कई जगहों पर सड़कें ब्लॉक कर रही है और हवाई यात्रा भी सीमित होने की ओर है. ऐसे में दोनों देशों के बीच जंग की आहट बढ़ गई है.
इसी बीच यूसएस एंबेसी ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे सड़क, हवाई या पानी के रास्ते का सहारा लें, मगर ईरान को तुरंत खाली कर दें. दुनियाभर की एयरलाइंस ईरान आने और जाने वाली उड़ानों को सीमित कर रही हैं. वहीं कई फ्लाइट्स कैंसिल भी हो रही हैं, लिहाजा वे ईरान से वापसी कर लें. ध्यान देने वाला बात ये है कि एडवाइजरी मे एंबेसी ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे अमेरिकी सरकार की सहायता की उम्मीद न करें, वे बिना किसी मदद के जल्द से जल्द ईरान छोड़ दें.
परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान-अमेरिका के बीच वार्ता
बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को ओमान में परमाणु वार्ता होने वाली है. इन दोनों देशों की ओमान में बातचीत होने वाली है. आईएएनएस के मुताबिक व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप की टीम कूटनीति पर काम कर रही है जिसका मुख्य एजेंडा ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर पूर्ण रोक लगाना है.
अमेरिका की ओर से बातचीत में कौन-कौन लेगा हिस्सा
ईरानी विदेश मंत्री इस बातचीत के लिए गुरुवार की देर रात ओमान पहुंच गए हैं, जबकि अमेरिका की तरफ से वार्ता में विशेष दूत स्टीव विटकॉफ भाग लेंगे. प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लीविट ने कहा कि मुख्य दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर बातचीत के लिए ओमान पहुंचेंगे.”
इसे भी पढें:-144 राफेल पर होगी चर्चा, भारत दौरे पर आ रहें फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनूएल मैक्रों

