ट्रंप को ईरान की सीधी धमकी, युद्ध छिड़ा तो हिंद महासागर में अमेरिकी जहाजों पर होगा हमला

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष को कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन तनाव अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. इसी बीच ईरान ने अमेरिका को नई चेतावनी दी है. ईरान का दावा है कि उसने नौसैनिक टकराव से निपटने की क्षमता विकसित कर ली है.

ईरान ने दी अमेरिका को धमकी US Iran War

हैदराबाद स्थित ईरानी दूतावास की एक पोस्ट के मुताबिक, ईरान की सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसिन रेजाई ने कहा कि अगर दोनों देशों के बीच फिर से युद्ध शुरू होता है, तो हिंद महासागर में मौजूद अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि ईरान ने इस तरह की कार्रवाई के लिए जरूरी क्षमताएं विकसित कर ली हैं. रेजाई के हवाले से कहा गया, “अगर युद्ध फिर से शुरू होता है, तो हिंद महासागर में मौजूद अमेरिकी जहाजों पर, वे जहां भी होंगे, हमला किया जाएगा. हमने ये क्षमताएं विकसित कर ली हैं.”

तेहरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है

मोहसिन रेजाई ने यह भी दावा किया कि ईरान ने अपनी हाइपरसोनिक मिसाइलों की गति बढ़ा ली है। उनके मुताबिक, इन मिसाइलों की रफ्तार अब मैक 6 से बढ़कर मैक 10 तक पहुंच गई है. उन्होंने कहा कि ईरान ने अपने इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम को भी विकसित किया है और एयर डिफेंस को पहले से अधिक मजबूत बनाया है. रेजाई के मुताबिक, ईरान के पास कई अन्य क्षमताएं और विकल्प भी मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल वह जरूरत और सही समय के अनुसार कर सकता है. उन्होंने दावा किया कि तेहरान किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.

पश्चिम एशिया में अमेरिका की पुरानी व्यवस्था अब ढह चुकी है

यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने रविवार को कहा कि पश्चिम एशिया में अमेरिका की पुरानी व्यवस्था अब ढह चुकी है. उन्होंने क्षेत्र के इस्लामी देशों से एक नई क्षेत्रीय व्यवस्था स्थापित करने का आह्वान किया. गालिबाफ ने कहा कि तेहरान ने अपने संदेश और शर्तें बिचौलियों के माध्यम से अमेरिका तक स्पष्ट रूप से पहुंचा दी हैं.

आने वाले समय में कुछ बड़ी घटनाएं हो सकती हैं

गालिबाफ ने यह भी कहा कि जब तक ईरान के अधिकारों को मान्यता नहीं दी जाती और अमेरिका अपने वादों को पूरा नहीं करता, तब तक होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोला जाएगा. इसी बीच, फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किसी बड़े फैसले की स्थिति में हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में कुछ बड़ी घटनाएं हो सकती हैं.

ये भी पढ़ेें- किम जोंग ने 3 घंटे में दागीं 2 मिसाइलें, कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ाया तनाव, दक्षिण कोरिया ने की निंदा

Latest News

Sensex opening bell: तेजी के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स निफ्टी का हाल

Sensex opening bell: भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला. .सेंसेक्स 440 अंक या...

More Articles Like This