अमेरिका और ईरान एक-दूसरे पर हमला रोकने पर सहमत, होर्मुज को लेकर कतर में होगी बैठक

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US iran war: अमेरिका और ईरान एक-दूसरे पर जारी हमले रोकने पर राजी हो गए है. सीजफायर के बाद दोनों के बीच एक दूसरे पर हमले के एक दिन बाद यह सहमति बनी है. यह जानकारी एक सीनियर अमेरिकी अधिकारी ने दी है. उन्होने कहा कि दोनों पक्ष मंगलवार को कतर की राजधानी में मिलेंगे भी जिससे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अपने विवाद को सुलझा सकें. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस मामले पर ईरान का आधिकारिक रुख क्या है.

वहीं, एक दूसरे अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्ष “फिलहाल” पीछे हट जाएंगे और बातचीत जारी रहने के दौरान होर्मुज में जहाज बिना किसी रोक-टोक के आ-जा सकेंगे. अमेरिकी अधिकारियों और मामले की जानकारी रखने वाले एक तीसरे सूत्र, दोनों ने कतर में हुई मंगलवार की बैठक की पुष्टि की.

11 दिन पहले हुआ था सीजफायर 

बता दें कि अभी दोनों देशों के बीच सीजफायर को 11 दिन ही हुए हैं और यह पहले से ही कमजोर स्थिति में है. वजह है कि दोनों तरफ से फिर से हमले शुरू हो गए हैं और राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्ध दोबारा शुरू करने और काम पूरा करने की धमकी दी है. उन्होंने फिर से ईरान को नक्शे खत्म करने की धमकी दी है. वहीं, ईरान ने चेतावनी दी कि अगर सीजफायर का उल्लंघन हुआ, तो सारी कूटनीतिक बातचीत पूरी तरह रोक दी जाएगी.

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि “हमने सभी तरह की सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला किया है. यहां उन्होंने ‘काइनेटिक एक्टिविटी’ रोकने टर्म का इस्तेमाल किया, इस शब्द का इस्तेमाल सैन्य हमलों और दूसरी तरह की आक्रामक कार्रवाइयों के लिए किया गया है.

US iran war,US Iran deal,us iran attack,US Iran stop attack,US Iran halt strike,US Iran Ceasefire,US Iran MoU, trending news, latest news, world news, world news in hindi, latest news in hindi, world news updates

Latest News

Apple Price Hike: एप्पल के महंगे प्रोडक्ट्स बदलेंगे ग्राहकों की पसंद? रिफर्बिश्ड मार्केट में आ सकता है बूम

Apple ने अपने कई प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा दिए हैं. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में iPhone की कीमत भी बढ़ सकती है. ऐसे में रिफर्बिश्ड मार्केट की डिमांड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

More Articles Like This