‘ईरान के साथ MOU फाइनल नहीं…हम फिर करेंगे अटैक,’ G7 की बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Iran War: मिडिल ईस्ट में कई महीनों से जारी तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर सहमति की बात सामने आई. वही दोनों देशों ने इसके संकेत भी दिए, लेकिन इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया को चौंका दिया. दरअसल, फ्रांस में चल रहे जी7 समिट के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ अभी MoU फाइनल नहीं है. ऐसे में उन्होंने ईरान पर फिर से हमले की भी धमकी डे डाली.

फिर से हमले की दी धमकी

जी7 समिट में हिस्सा लेने फ्रांस पहुंचे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौते पर अपनी बात रखते हुए कहा कि हमने ईरान में सब कुछ नष्ट कर दिया है. ईरान के साथ MOU अभी फाइनल नहीं है. ऐसे में अगर मुझे कुछ पसंद नहीं आया, तो हम फिर से हमला करेंगे.

‘एक-दो दिन में खुल जाएगा होर्मुज’

ट्रंप ने कहा कि ईरान से डील पर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात होगी, जिसे लेकर मार्केट बहुत खुश है. उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट अगले एक-दो दिनों में खुल जाएगा. तेल की कीमतें कम हो रही हैं. होर्मुज पहले से ही आंशिक रूप से खुला हुआ है, यह जल्द पूरी तरह खुल जाएगा. तेल की कम कीमतों का लोगों की खरीदने की क्षमता पर अच्छा असर पड़ेगा. तेल की कीमतें युद्ध से पहले के स्तर से भी नीचे जा सकती हैं.

Latest News

22 July 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 22 July 2026: बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और पूरे दिन का पंचांग.

More Articles Like This