‘ट्रंप को मारने की नई साजिश रच रहा ईरान’… इजरायल ने भरे अमेरिका के कान

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US iran war:  ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच इजरायल आग लगाने का काम कर रहा है. दरअसल, इजरायल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की एक नई साजिश रच रहा है. इसी बीच ट्रंप ने भी इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन घुमाया है और खाड़ी क्षेत्र में चल रही अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की जानकारी दी. इसके साथ ही तुर्की को F-35 फाइटर जेट बेचने की खबर से परेशान नेतन्याहू को भरोसा दिलाने की भी कोशिश की.

ईरान ट्रंप की हत्या की नई साजिश रच रहा है- इजरायल का दावा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने दावा किया है कि ईरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की एक नई साजिश बना रहा है. यदि यह दावा सही साबित होता है, तो इससे अमेरिका और ईरान के बीच चल रही लड़ाई और ज्यादा गंभीर हो सकती है.

बता दें कि अक्सर कहता रहा है कि वह डोनाल्ड ट्रंप से बदला लेगा. इसकी वजह यह है कि ट्रंप के पहले राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के बड़े जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या कर दी गई थी. वहीं, अब तो ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को भी मौत के घाट उतार दिया है.

जान को खतरा, हर लिस्ट में मेरा नाम-ट्रंप

वहीं, इससे पहले बुधवार को तुर्की की राजधानी अंकारा में ट्रंप ने अपनी जान को खतरा होने की बात भी कही थी. उन्होंने कहा था कि “वे अमेरिका के नेता यानी मुझे मारना चाहते हैं. मैं उनकी हर लिस्ट में हूं. मैंने आज सुबह देखा कि मेरा नाम उनकी हर लिस्ट में है. अभी तक मैं थोड़ा किस्मत वाला रहा हूं, लेकिन यह किस्मत कब तक साथ देगी, यह नहीं पता.”

ट्रंप और नेतन्याहू से की बात

इजरायल के पीएम ऑफिस के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू को खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई की जानकारी दी. यह बातचीत ऐसे समय हुई, जब ईरान ने अमेरिका पर नए हवाई हमले करने का आरोप लगाया. X पर एक पोस्ट में नेतन्याहू के ऑफिस ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच लगातार संपर्क बना हुआ है और इसी दौरान ट्रंप ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका की कार्रवाई की जानकारी दी.

 

Latest News

Punjab Crime: भारत-पाक सीमा के पास मिला संदिग्ध ड्रोन, कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

Punjab Crime: ड्रोन के जरिए पाकिस्तान की ओर से सीमा पार से नशीले पदार्थ और हथियार भेजने की कोशिशें...

More Articles Like This