US News: अमेरिकी संसद में बोले इजरायली पीएम नेतन्याहू- ‘जब हम एक साथ खड़े होते हैं, तब…’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US News: बुधवार, 24 जुलाई को अमेरिकी संसद में इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के संबोधन का कुछ शीर्ष सांसदों ने बहिष्कार किया. अपने संबोधन के दौरान पीएम नेतन्याहू ने गाजा में जारी जंग का बचाव किया और अमेरिकी प्रदर्शनकारियों की निंदा की. नेतन्याहू ने नौ माह से जारी जंग में “पूर्ण विजय” होने तक इसे जारी रखने का संकल्प लिया.

अमेरिका और इजराइल को एक दूसरे के साथ खड़ा होना चाहिए- नेतन्याहू

इस दौरान उन्‍होंने हमास के खिलाफ जारी जंग में अमेरिका की ओर से दी जा रही मदद को बढ़ाने का अनुरोध भी किया. इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, अमेरिका और इजराइल को एक दूसरे के साथ खड़ा होना चाहिए. जब हम एक साथ खड़े होते हैं, तब सचमुच कुछ बड़ा होता है. हम जीतते हैं, वे हारते हैं. युद्ध को लेकर उन्‍होंने अपने देश का बचाव किया, साथ ही युद्ध का विरोध करने वालों का उपहास भी किया.

नेतन्याहू के संबोधन के दौरान कई सांसदों ने बजाईं तालियां

अमेरिका की राजधानी के पास सड़कों पर हो रहे प्रदर्शनों की ओर इशारा करते हुए नेतन्याहू ने उन्हें इजरायल के विरोधियों को “फायदा पहुंचाने वाला” बताया. इजरायली पीएम के संबोधन के दौरान कई सांसदों ने तालियां बजाईं, लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख सांसदों ने ऐसा नहीं किया. डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों और निर्दलीय सांसद बर्नी सैंडर्स ने नेतन्याहू के संबोधन का बहिष्कार किया. इस दौरान सबकी निगाहें उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस की अनुपस्थिति पर रहीं, जो संसद के उच्च सदन सीनेट की सभापति हैं.

यह भी पढ़े: Himachal Weather: अंजनी महादेव में फटा बादल, मनाली-लेह मार्ग अवरुद्ध

Latest News

ट्रंप का इशारा मिलते ही ईरान पर टूट पड़ेगी अमेरिकी सेना, 96 घंटे का अल्टीमेटम, पेंटागन ने तैयार की संभावित ठिकानों की लंबी लिस्ट

Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच टकराव एक बार फिर बड़े युद्ध में बदल सकता है. दरअसल पश्चिम...

More Articles Like This