वेनेजुएला के बाद मेक्सिको पर हमले के फिराक में अमेरिका! ड्रग कार्टेल को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Mexico relations: वेनेजुएला के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की नजर ग्रीनलैंड पर है. इसके साथ ही उन्‍होंने अब मैक्सिकन इलाके में ड्रग कार्टेल के खिलाफ हमले का ऑर्डर देने का संकेत दिया है.

दरअसल, हाल ही में ट्रंप ने वेनेजुएला पर हमला करके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को काराकास में उनके कंपाउंड से हिरासत में ले लिया था. इसके बाद अब उन्होंने अमेरिका के मैक्सिको के खिलाफ फिर से धमकियां दी हैं.

35 कथित कार्टेल बोट पर हमला कर चुके है ट्रंप

बता दें कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने मैक्सिको पर अमेरिका में ड्रग्स और अवैध प्रवासियों को भेजने का भी आरोप लगाया है, जिनमें से कई को उन्होंने हिंसक क्रिमिनल बताया है. दरअसल, सितंबर 2025 से, अमेरिका ने कैरिबियन में करीब 35 कथित कार्टेल बोट पर हमला किया है. वेनेजुएला पर भी ट्रंप ने यही आरोप लगाकर कार्रवाई की थी. हालांकि, मादुरो ने इस बात से साफ इनकार किया था.

कार्टेल चला रहे मेक्सिको

वहीं, गुरुवार को ट्रंप ने कहा कि “हमने पानी के रास्ते आने वाली 97 फीसदी ड्रग्स को खत्म कर दिया है और अब हम कार्टेल के मामले में जमीनी स्तर से भी ड्रग्स ले जाने के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने जा रहे हैं. मेक्सिको को कार्टेल चला रहे हैं. उस देश के साथ जो हुआ है, उसे देखना बहुत, बहुत दुख की बात है.”

वहीं शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, मैक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने ट्रंप के इस बयान को उनके बात करने के एक तरीके का हिस्सा बताया.शीनबाम ने आगे कहा कि उन्होंने विदेश मंत्री जुआन रेमन डे ला फुएंते को अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो से और अगर जरूरी हो, तो ट्रंप से सहयोग मजबूत करने के लिए बात करने के लिए कहा है.

इसे भी पढें:-‘ओबामा को राष्ट्रपति बनते ही दे दिया गया नोबेल!’, ट्रंप ने शांति पुरस्कार को लेकर फिर खड़ा किया विवाद

Latest News

केशव चंद्र ने संभाला खान मंत्रालय के सचिव का पदभार, क्रिटिकल मिनरल्स पर रहेगा खास फोकस

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केशव चंद्र ने खान मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाल लिया है. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं और क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े कार्यों की समीक्षा की.

More Articles Like This

Exit mobile version