एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में सेंध, गोल्फ क्लब में अचानक घुसा नागरिक विमान, भेजें गए फाइटर जेट

Must Read

US President Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर रिट्रीट के ऊपर से एक पैसेंजर विमान ने अस्थायी रूप से प्रतिबंधित एयरस्पेस (TFR) में प्रवेश किया. बता दें कि यह घटना रविवार दोपहर 12:50 बजे हुआ है. जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस समय घटित हुई, जब ट्रंप और उनका परिवार इस रिट्रीट में आराम कर रहा था. इस घटना की सूचना नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) को मिलते ही लड़ाकू विमान भेजे गए और फ्लेयर्स छोड़कर नागरिक विमान को चेतावनी दी गई.

लड़ाकू विमान ने दी चेतावनी

ऐसे में NORAD ने अपने एक जारी बयान में कहा कि जैसे ही हमें प्रतिबंधित एयरस्पेस में घुसपैठ की जानकारी मिली, हमने तुरंत कार्रवाई की. इस दौरान लड़ाकू विमान ने फ्लेयर्स के जरिए नागरिक विमान को इंटरसेप्ट कर चेतावनी दी और उसे सुरक्षित रूप से बाहर निकाल दिया. बता दें कि पायलट ने आदेश का पालन करते हुए विमान को क्षेत्र से बाहर निकाल लिया. फिलहाल जानकारी देते हुए बता दें कि इस कार्रवाई में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यह सेफ्टी सिक्योरिटी की संवेदनशीलता और तात्कालिक प्रतिक्रिया को दर्शाता है.

इन मामलों  पर कड़ी कार्रवाई

बेडमिंस्टर रिट्रीट, जिसे आधिकारिक तौर पर ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर के नाम से जाना जाता है. बता दें कि न्यूजर्सी में एक प्राइवेट गोल्फ क्लब और लग्जरी रिट्रीट स्थित है. 2002 के तहत ट्रंप ने 35 मिलियन डॉलर में खरीदा था. अक्‍सर गर्मियों की छुट्टी में ट्रंप यहां समय बिताते हैं. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस एयरस्पेस में किसी भी अनऑथराइज्ड फ्लाइट की अनुमति नहीं होती है. इसके साथ ही मामलों में अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियां अत्यधिक गंभीरता से कार्रवाई करते हैं.

 पहले भी हो चुकी यह घटना

बीते कुछ दिनों पहले ही इसी प्रकार की घटना सामने आई थी. उस समय ट्रंप और पूर्व प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप छुट्टियां मना रहे थे. उस दौरान भी एक नागरिक विमान ने गलती से TFR क्षेत्र में प्रवेश कर लिया था, ऐसे में उस घटना को लेकर भी NORAD ने तत्काल कार्रवाई की थी. ये दोहराव अमेरिका की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है.

  इसे भी पढ़ें :- नेशनल अवॉर्ड मिलने पर शशि थरूर ने Shah Rukh Khan को दी बधाई, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This