‘जो कम खराब उसे करें वोट…, अमेरिकी चुनाव के बीच पोप फ्रांसिस की प्रतिक्रिया आई सामने

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Presidential Election 2024: अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मी काफी तेज है. कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच इस बार कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. कुछ सर्वे ने कमला हैरिस तो कुछ सर्वे ने डोनाल्ड ट्रंप की बढ़त को दिखाया है. इस बीच ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर टिप्पणी की है. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों, डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस की आलोचना की.

पोप फ्रांसिस ने अमेरिका के कैथोलिकों को यह सलाद दी कि वह दोनों में उसे चुने जो कम दोषी हो. पोप ने कहा कि दोनों ही जीवन के खिलाफ हैं, चाहे वह प्रवासियों को बाहर निकालता हो, या वह जो बच्चों को मारता हो.

जानकारी दें कि पोप फ्रांसिस ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बिना नाम लिए ही डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस की जमकर आलोचना की. इसी के साथ उन्होंने अमेरिका के कैथोलिकों को राष्ट्रपति चुनाव में सोच समझकर दोनों में बेहतर उम्मीदवार को चुनने के लिए सलाह दी.

अमेरिकी कैथोलिकों को पोप की सलाह

बता दें कि इस समय पोल फ्रांसिस एशिया के चार देशों के दौरे पर हैं. रोम से लौटे समय पोप ने प्लेन में ही एक पीसी की. इस दौरान संवाददाताओं ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए फ्रांसिस से अमेरिकी कैथोलिकों को सलाह देने के लिए कहा. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कैथोलिकों को रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हैरिस में से बेहतर उम्मीदवार को चुनना चाहिए. पोप ने गर्भपात और प्रवासन के मुद्दे पर दोनों नेताओं की जमकर आलोचना की.

वोट जरुर दें

पोप गर्भपात के मामलों को लेकर दो टूक थे. उन्होंने कहा कि गर्भपात कराना एक इंसान को मारना है. उन्होंने आगे कहा कि यह शब्द आपको पसंद नहीं आएगा, लेकिन यह जानलेवा है. हमे इसे स्पष्ट रूप से देखना होगा. वहीं, जब संवाददाताओं ने पूछा कि मतदाताओं को चुनाव में क्या करना चाहिए? इस पर फ्रांसिस ने कहा कि वोट देना नागरिकों का अधिकार है. उन्होंने यह भी कहा कि किसी को वोट देना चाहिए और कम बुरे को चुनना चाहिए. कौन कम दुष्ट है, स्त्री या पुरुष? मुझें नहीं पता.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This