Times Square Firing:  गोलियों की गूंज से दहल उठा अमेरिका का टाइम्स स्क्वायर, मचा हड़कंप

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Times Square Firing: अमेरिका के न्यूयॉर्क में उस दौरान हड़कंप मच गया, जब बीते दिन टाइम्स स्क्वायर में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. इस गोलीबारी की घटना से लोगों के बीच हड़कंप मच गया. पुलिस ने जानकारी दी है कि संदिग्ध को तुरंत पकड़ लिया गया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

एक व्यक्ति घायल Times Square Firing

टाइम्स स्क्वायर में गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा. ये घटना बीते दिन दोपहर करीब 3:40 बजे हुई. दरअसल, भारी संख्या में लोग नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन चैंपियन न्यूयॉर्क निक्स की जीत का जश्न मनाने सड़कों पर उमड़े थे. इस आयोजन के लिए 10,000 पुलिस अधिकारी तैनात किए गए थे.

जान बचाने के लिए भागने लगे लोग

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने बताया कि ये इलाका परेड में शामिल हुए लोगों से भरा हुआ था, जो पिछले हफ्ते टूर्नामेंट शुरू होने के बाद से ही शहर में मौजूद हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें गोलियों की आवाज साफ़ सुनाई दे रही. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं.

इससे पहले भी हुई गोलीबारी

बता दें कि 16 जून को भी टाइम्स स्क्वायर में एक गोलीबारी की घटना सामने आई थी. 53 साल बाद न्यू यॉर्क निक्स’ बास्केटबॉल (NBA) चैंपियनशिप जीता था. इस जीत का जश्न मनाने के लिए फैंस शनिवार रात 42वीं स्ट्रीट और ब्रॉडवे के चौराहे पर उमड़े थे. इसी दौरान 7 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें एक 17 साल का लड़का घायल हो गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

Latest News

High Fiber Flour Roti Benefits: गेहूं के अलावा इन 5 आटों की रोटी भी करें डाइट में शामिल, पाचन से लेकर वजन तक मिल...

यदि आप अपनी डाइट को अधिक पौष्टिक बनाना चाहते हैं तो गेहूं के अलावा जौ, बाजरा, रागी, चना और ज्वार के आटे की रोटियां भी खा सकते हैं. ये हाई-फाइबर विकल्प पाचन, वजन प्रबंधन और समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version