US: लॉज एंजिलिस में दर्दनाक हादसा, भीड़ में घुसा बेकाबू वाहन ने 20 लोगों को कुचला

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US News: अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के सबसे बड़े शहर लॉस एंजिलिस से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यहां शनिवार तड़के एक बेकाबू वाहन भीड़ के बीच में घुस गई. और 20 से अधिक लोगों को कुचल दिया. न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार वाहन की रफ्तार बहुत तेज थी और वह अचानक भीड़ में जा घुसा. लॉस एंजेलिस फायर डिपार्टमेंट ने जानकारी दी कि हादसे में 8 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. इस दुर्घटना में 20 से अधिक लोग जख्‍मी हुए हैं.

साजिश या हादसा?

यह दर्दनाक दुर्घटना ईस्ट हॉलीवुड क्षेत्र के सैंटा मोनिका बुलेवार्ड पर हुई. फायर डिपार्टमेंट के अनुसार अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना हादसा थी या किसी साजिश का हिस्सा. अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं और घटनास्थल को घेर लिया गया है. घायल लोगों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. फायर डिपार्टमेंट ने कहा कि मौके पर कई एम्बुलेंस और आपातकालीन टीमें पहुंची और घायलों को त्वरित इलाज उपलब्‍ध कराया गया.

ये भी पढ़े :-  उत्तर कोरिया ने गुप्त तरीके से अपने ‘सोहे’ में तैयार कर लिया एक नया ‘पियर’, अंतरिक्ष में भेजें इतने रॉकेट, सैटेलाइट तस्वीर से हुआ…

Latest News

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अब 200 खतरनाक कैदियों के बीच! साबरमती जेल के हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में किया गया शिफ्ट

Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में एक विशेष सुरक्षा वाले ब्लॉक में स्थानांतरित...

More Articles Like This

Exit mobile version