Russia Ukraine War: भारत से अमेरिका को उम्मीद, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करवाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं पीएम मोदी

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन का युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों देश एक दूसरे पर आक्रामक हमले कर रहे हैं. इस बीच दोनों देशों के जंग को रुकवाने के लिए अमेरिका ने भारत पर भरोसा जताया है. अमेरिका ने भरोसा जताते हुए कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करवाने में भारत चाहे तो वह बड़ी भूमिका निभा सकता है. इतना ही नहीं व्हाइट हाउस को यह भी भरोसा है कि भारत यूक्रेन युद्ध रोकवा सकता है.

दरअसल,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल में रूस की यात्रा के बाद यूक्रेन की यात्रा की थी. रूस और यूक्रेन की यात्रा पूरी करने के बाद पीएम मोदी से जो बाइडेन ने फोन पर बातचीत की थी. राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर अन्य अमेरिकी नेताओं को पीएम मोदी की क्षमता पर पूरा विश्वास है. कि वो रूस-यूक्रेन के जंग को रुकवाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं.

जानिए किर्बी ने क्या कहा?

किर्बी से बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में इस बातचीत के संबंध में सवाल किया गया और उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि भारत युद्ध को समाप्त करने में भूमिका निभा सकता है. किर्बी ने कहा, ‘‘ऐसा कोई भी देश जो इस युद्ध को समाप्त करने में मदद करने के लिए तैयार है और राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के विशेषाधिकारों, यूक्रेनी लोगों के विशेषाधिकारों, न्यायपूर्ण शांति स्थापना की उनकी योजना को ध्यान में रखते हुए ऐसा करता है, हम उसकी भूमिका का निश्चित ही स्वागत करेंगे.’’

भारत से अमेरिका को उम्मीद

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि भारत शांति कायम करने में भूमिका निभा सकता है, ‘व्हाइट हाउस’ के अधिकारी ने कहा, ‘‘हम निश्चित रूप से ऐसी उम्मीद करते हैं.’’ बाइडेन ने फोन पर बातचीत के दौरान मोदी की पोलैंड और यूक्रेन की ऐतिहासिक यात्राओं के लिए उनकी सराहना की, जो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी. उन्होंने यूक्रेन में शांति स्थापना और मानवीय मदद के उनके संदेश की भी सराहना की.

Latest News

ईरान और उसके पड़ोसी देशों के बीच नॉर्मलाइजेशन नहीं चाहते अमेरिका और इजरायल, रूस का आरोप

US-Russia relations: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का आरोप है कि अमेरिका-इजरायल शांति की इच्छा नहीं रखते हैं....

More Articles Like This