न कोई करेंसी न ही कोई सेना, 1 हजार से भी कम जनसंख्या, जानिए कौन है दुनिया की सबसे कम आबादी वाला देश?

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vatican city: 8 सौ से एक हजार से भी कम आबादी, 0.49 वर्ग किलोमीटर यानी लगभग 109 एकड़ का क्षेत्रफल….दुनिया में सबसे कम आबादी वाला देश वेटिकन सिटी है, जिसकी आबादी महज 8 सौ से एक हजार लोगों की है. वहीं, दुनिया की दूसरी सबसे कम आबादी वाला देश प्रशांत महासागर का तुवालु है, जिसकी जनसंख्या लगभग 11 हजार है.

बता दें कि दिल्ली के चिड़ियाघर से भी छोटे इस शहर का उदय 11 फरवरी 1929 को हुआ था. तब इटली की बेनिटो मुसोलिनी सरकार और कैथोलिक चर्च के बीच संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे. फिलहाल, वेटिकन सिटी को स्वतंत्र और संप्रभु देश के तौर पर मान्यता दी गई.

सबको नागरिकता नहीं मिलती

दरअसल, वेटिकन सिटी दुनिया का इकलौता संप्रभु देश है, जिसकी आबादी एक हजार से कम है, लेकिन यहां की नागरिकता जन्म के आधार पर नहीं मिलती. वेटिकन सिटी का नागरिक कोई अपने काम के आधार पर ही बन सकता है. जैसे ही कोई शख्स अपनी सेवाएं पूरी कर लेता है, वो वेटिकन का नागरिक नहीं रहता. वो दोबारा इटली का नागरिक हो जाता है, या फिर जिस देश से वो आया होता है.

वेटिकन सिटी के नागरिकों में मुख्य तौर पर कैथोलिक पादरी, कार्डिनल और सिक्योरिटी गार्ड हैं. वेटिकन सिटी प्राचीन समय में यह पापल स्टेट्स का हिस्सा था. लेकिन 1870 में इटली के एकीकरण के दौरान पोप की राजनीतिक ताकत खत्म हो गई.

वेटिकन सिटी की सेना नहीं

बता दें कि वेटिकन सिटी की अपनी कोई सेना नहीं है. शहर में पोप की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्विस सिक्योरिटी गार्ड संभालते हैं. स्विस गार्ड के सैनिक चमकीली नीली पीली लाल रंग की पोशाक पहनते हैं. खास बात ये है कि इस सुरक्षा घेरे में शामिल शख्स के लिए स्विस नागरिक, अविवाहित और कैथोलिक होना जरूरी है.

वेटिकन सिटी की अर्थव्यवस्था

वेटिकन सिटी की अपनी कोई करेंसी नहीं है और यूरो का इस्तेमाल होता है, लेकिन वो अपनी यूरो करेंसी खुद ढालता है. यहां के सिक्के हर किसी बाहरी शख्स को आसानी से नहीं मिलते हैं. इस देश में कोई टैक्स भी नहीं लगता है. वेटिकन की अर्थव्यवस्था यहां आने वाले टूरिस्ट, डाक टिकट, सिक्कों और सोवेनियर से चलती है. विश्व भर के कैथोलिक वेटिकन सिटी को बड़े पैमाने पर दान भी देते हैं.

पूरा देश ही यूएन की धरोहर

वेटिकन सिटी दुनिया का इकलौता देश है, जो पूरा यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया गया है.यह दुनिया की सबसे बड़ी चर्च इमारतों में से एक है. यह ईसाई धर्म के सबसे पवित्र स्थानों में एक है. कहा जाता है कि इसे ईसा मसीह के प्रमुख अनुयायी सेंट पीटर की कब्र पर बनाया गया है.इस चर्च की छत पर प्रसिद्ध शिल्पकार माइकल एंजेलो की मशहूर पेंटिंग सिस्टिन चैपल लगी है.वेटिकन के म्यूजियम में भी पोप और कैथोलिक धर्म की कलाकृतियों और शिल्प का विशाल संग्रह है. दुनिया के 150 करोड़ के करीब कैथोलिक ईसाइयों के लिए यह श्रद्धा का सबसे बड़ा केंद्र है.

Latest News

Nita Ambani: फॉर्च्यून इंडिया की ‘Most Powerful Women 2026’ बनीं नीता अंबानी

Nita Ambani: फॉर्च्यून इंडिया ने शुक्रवार को मुंबई के फोर सीजन्स होटल में अपना प्रतिष्ठित 'Most Powerful Women (MPW)...

More Articles Like This