920 लोगों की मौत, हजारों लापता… वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप के बाद फिर डोली धरती

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Venezuela Earthquake: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में लागातार आए 7.2 और 7.5  की तीव्रता से आए दो विनाशकारी भूकंप से अबतक 920 लोगों की जान जा चुकी है. शहर मलबे में तब्दील हो चुके है. देश अभी इस त्रासदी से उबर भी नहीं पाया था कि शनिवार सुबह-सुबह वेनेजुएला में फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए.

जानकारी के अनुसार, आज सुबह वेनेजुएला में आए भूकंप की तीव्रता 4.9 थी. इसे ऑफ्टर शॉक झटके के रूप में देखा जा रहा है. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने शनिवार सुबह वेनेजुएला में आए भूकंप को लेकर कहा कि अलास्का से 13 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व क्लैम गल्च में 4.9 की तीव्रता वाला भूकंप आया, जिसका केंद्र जमीन से 55 किलोमीटर अंदर था.

USGS ने बताया कि इस हफ्ते दुनिया भर में 4.5 या उससे अधिक तीव्रता वाले 93 भूकंप दर्ज किए गए. इनमें वेनेजुएला में आए जबरदस्त दोहरे भूकंप, जापान के तट के पास M6.9 तीव्रता का भूकंप और उत्तरी कैलिफोर्निया में 5.6 तीव्रता का भूकंप शामिल थे.

वेनेजुएला के लोगों की मदद के लिए भारत ने भेजी राहत

बता दें कि वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने मानवीय सहायता और आपदा राहत के तहत ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया है, जिसके माध्यम से भारत ने प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की पहल की है. इसके लिए भारतीय सेना की एक विशेष मेडिकल टुकड़ी को वेनेजुएला रवाना किया गया है. इसमें भारतीय सेना के 60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल से 41 सदस्यीय दल, भारतीय वायुसेना के दो विमानों से वेनेजुएला के लिए रवाना हुआ है. इनमें नौ अनुभवी सैन्य चिकित्सक भी शामिल हैं. यह दल वेनेजुएला के आपदा-प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं, गंभीर रूप से घायल लोगों का उपचार, सर्जरी, ट्रॉमा प्रबंधन तथा प्रभावित लोगों को गहन चिकित्सा प्रदान करेगा.

Latest News

श्वेता तिवारी संग शादी की अफवाहों से नाराज हैं एक्टर विशाल, बोलें- हमारे बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता

Mumbai: एक्टर विशाल आदित्य सिंह ने टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी के साथ शादी की खबरों को लेकर...

More Articles Like This

Exit mobile version