US: वाशिंगटन के एक पार्टी में चली ताबड़तोड़ गोलियां; दो की मौत, चार जख्मी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Washington: अमेरिका में वाशिंगटन के टैकोमा में एक पार्टी चल रही थी. इसी बीच हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि अन्‍य चार लोग घायल भी बताए जा रहे है. टैकोमा में हुई इस गोलीबारी की जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गई है.

दरअसल, पियर्स काउंटी शेरिफ विभाग ने सोशल मीडिया पर अपने एक बयान में कहा कि इस मामले में एक किशोर को हिरासत में लिया गया. फिलहाल, गिरफ्तार किया गया युवक कौन है या उसकी उम्र क्‍या है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

घरों और वाहनों को भी हुआ नुकसान  

हालांकि उन्‍होंने ये जरूर बताया कि शनिवार की रात 12.30 बजे से कुछ पहले, पुलिस को सूचना मिली कि 30 से 40 युवा लोग एक घर में हो रही पार्टी से भाग रहे हैं और चिल्ला रहे हैं. साथ ही विभाग ने ये भी बताया कि गोलीबारी से आसपास के घरों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा उन्‍होंने दो हथियार बरामद किए हैं.

इसे भी पढें:-पुतिन के आलीशान कार में ब्लास्ट, क्या रूसी राष्ट्रपति के खिलाफ रची गई थी कोई साजिश?

 

Latest News

इस साल कब से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि? जानें व्रत की तिथि और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri: हिंदू धर्म में नवरात्रि का बेहद खास महत्व होता है. नवरात्रि के नौ दिन देवी दुर्गा के...

More Articles Like This

Exit mobile version