ग्रीस में जैन आचार्य लोकेशजी ने भारतीय राजदूत एवं संतों के साथ ‘वी सपोर्ट पीस’ वैश्विक अभियान किया शुरू

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ग्रीस की राजधानी एथेंस में विश्व शांति और सद्भावना का एक महत्वपूर्ण संदेश दिया गया, जब अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेशजी, ग्रीस में भारतीय राजदूत और विभिन्न धर्मों के संतों ने मिलकर ‘वी सपोर्ट पीस’ विश्व व्यापी अभियान का शुभारंभ किया. इस ऐतिहासिक अवसर पर ग्रीस के कई प्रतिष्ठित नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर शांति के इस संदेश को समर्थन दिया.

एथेंस में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभियान की शुरुआत

धार्मिक पुनर्जागरण और एथेंस घोषणा पत्र के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में विभिन्न परंपराओं और संप्रदायों के संत एक मंच पर नजर आए. यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि वैश्विक स्तर पर शांति और एकता का संदेश देने का एक सशक्त प्रयास भी बना.

कार्यक्रम में अवधूत दत्त पीठाधीश्वर गणपति सच्चिदानंद स्वामीजी, लक्ष्मीनृसिंह पीठाधीश्वर शंकराचार्य सच्चिदानंद सरस्वती स्वामी जी, श्रीशैला पीठाधीश्वर डॉ चन्नासिद्धधर्मा स्वामी जी, स्वामीनारायण परंपरा से महोपाध्यय भद्रेशदास स्वामी जी, श्री सुगुनेन्द्र तीर्थ स्वामीजी, धार्मिक हेरिटेज के अभिरक्षक निर्मल आखाडा से श्रीमहंत ज्ञान देव सिंह जी तथा श्री कैलाश आश्रम से आचार्य महामण्डलेश्वर श्री जयेन्द्र पुरी स्वामीजी सहित अनेक संतों ने भाग लिया.

इन सभी संतों ने हाथों में ‘We Support Peace’ के पोस्टर लेकर इस अभियान को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और इसकी सफलता के लिए आशीर्वाद प्रदान किया.

विश्व शांति के लिए एकजुट हुए संत और समाज

एथेंस जैसे ऐतिहासिक और दार्शनिक महत्व वाले शहर में इस अभियान का शुभारंभ अपने आप में खास माना जा रहा है. यहां दुनिया भर के विचारकों और दार्शनिकों की विरासत रही है, और ऐसे स्थान से शांति का संदेश देना इस पहल को और अधिक प्रभावशाली बनाता है. कार्यक्रम में शामिल लोगों ने भी इस अभियान का समर्थन करते हुए विश्व में शांति, सौहार्द और आपसी सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया.

विश्व जनमानस इस समय युद्ध से ग्रसित है- जैन आचार्य लोकेश

जैन आचार्य लोकेशजी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व जनमानस इस समय युद्ध से ग्रसित है. वैश्विक अर्थव्यवस्था में अस्थिरता है और लोग भय की स्थिति में जी रहे है. इस समय लोगो को शांति व सद्भावना चाहिए. उन्होंने आशा व्यक्त की कि भारत के प्रथम विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम से प्रारंभ हुआ ‘वी सपोर्ट पीस’ अभियान अब विश्व व्यापी होने जा रहा है.

यह भी पढ़े: UP: सिपाही पासिंग आउट परेड में बोले CM योगी, अनुशासन पुलिस की सबसे बड़ी ताकत

Latest News

‘हवा के जिन्न’ का खौफ! होर्मुज में महिलाएं पहनती हैं मूंछों वाला नकाब, पेड़ों पर बने घरों में रहते हैं लोग

ईरान के होर्मुज और केश्म द्वीप अपनी रंगीन मिट्टी के साथ-साथ अनोखी परंपराओं के लिए मशहूर हैं. यहां ‘जार’ हवा और जिन्नों के डर से महिलाएं खास नकाब पहनती हैं.

More Articles Like This