सैन्य संघर्ष से नहीं हो सकता समस्याओं का समाधान-PM मोदी, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में सुधार की आवश्यकता पर भी जोर

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आज पूरी दुनिया एक बहुत ही गंभीर और तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रही है. उन्होंने कहा कि दुनिया में इस तनावपूर्ण स्थिति का प्रभाव हम सभी महसूस कर रहे हैं. PM मोदी ने गुरूवार को पश्चिम एशिया और यूक्रेन में जारी संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया. प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर के साथ बातचीत के बाद ये टिप्पणियां कीं.

भारत और ऑस्ट्रिया सहमत

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रिया के चांसलर की भारत यात्रा व्यापार और निवेश को नयी ऊर्जा प्रदान करेगी. PM ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया इस बात पर सहमत हैं कि सैन्य संघर्ष से समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता. हम यूक्रेन और पश्चिम एशिया में स्थिर, टिकाऊ और दीर्घकालिक शांति का समर्थन करते हैं. उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के बाद भारत और यूरोपीय संघ के संबंधों में एक नया स्वर्णिम अध्याय शुरू हो गया है.

भारत की पहली आधिकारिक यात्रा

ऑस्ट्रिया के चांसलर विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से चार दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को नयी दिल्ली पहुंचे. भारत की यह उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है. प्रधानमंत्री मोदी ने बदलते वैश्विक परिदृश्य के बीच अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में सुधार की आवश्यकता पर भी बल दिया. उन्होंने कहा कि मौजूदा चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए इन संस्थाओं को अधिक सक्षम और प्रासंगिक बनाना जरूरी है.

आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ा रुख

इसके साथ ही उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यह समस्या अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है और इसे जड़ से खत्म करना आवश्यक है. उन्होंने दोहराया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सभी देशों की साझा प्रतिबद्धता बेहद जरूरी है.

इसे भी पढ़ें. Parliament Session: PM मोदी का महिला आरक्षण बिल पर संबोधन-‘राजनीतिक तराजू से मत तौलिए’, विरोध पर दिया जवाब

Latest News

मनाली में हादसाः गहरे नाले में गिरी बेकाबू कार, दो लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

Manali Car Accident: शुक्रवार की आधी रात के बाद हिमाचल के मनाली शनग पलचान मार्ग पर भीषण सड़क हादसा...

More Articles Like This

Exit mobile version