UAE में हो सकता है महिला एशिया कप 2026 का आयोजन, जल्द होगी आधिकारिक घोषणा

New Delhi: वुमेंस एशिया कप यूएई (UAE) में खेला जा सकता है. भारत और पाकिस्तान के बीच जब से संबंध बिगड़े हैं तब से इस बात पर नजरें हमेशा रहती हैं कि एशिया कप का आयोजन कहां होगा. इसका कारण है कि दोनों ही टीमें एक-दूसरे के देश नहीं जातीं. इस साल महिला एशिया कप का भी आयोजन होना है और यहां भी नजरें इस बात पर हैं कि ये टूर्नामेंट कहां खेला जाएगा.

आधिकारिक रूप से ऐलान नहीं किया

यह क्रिकेट टूर्नामेंट 28 अगस्त से 13 सितंबर के बीच खेला जा सकता है. आठ टीमों वाले इस टूर्नामेंट का एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने अभी तक आधिकारिक रूप से ऐलान नहीं किया है. हालांकि उन्होंने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सभी देशों को अनौपचारिक तौर पर इन तारीखों के हिसाब से अपनी तैयारी रखने के लिए कह दिया है. यह T20 एशिया कप का छठा सीजन होगा, जिसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी.

अभी तक पूरे शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान नहीं

पिछली बार की विजेता श्रीलंका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, मलेशिया, थाईलैंड और मेजबान यूएई (UAE) इस टूर्नामेंट में खेलती हुई नजर आएंगी. एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने अभी तक इसके पूरे शेड्यूल, तारीखों और मैदानों का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, क्योंकि वे अपने सीनियर अधिकारियों की अंतिम मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ही एसीसी के प्रमुख पद पर हैं.

सभी टीमों को एक ईमेल भेजा

माना जा रहा है कि प्रशासनिक और कागजी औपचारिकताओं के पूरे होते ही इसका आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा. एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने 22 जुलाई को सभी टीमों को एक ईमेल भेजा था, जिसमें टूर्नामेंट का लोगो भी शेयर किया गया था. इस मेल में ACC ने बताया कि मैच किस मैदान पर खेले जाएंगे. इस टूर्नामेंट के लिए वेन्यू लगभग फिक्स हो चुका है.

जल्दबाजी में भारतीय टीम का ऐलान

उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी टीमें 27 अगस्त तक पहुंच जाएंगी और फाइनल मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा. आने-जाने के टिकट और रहने के इंतजाम के लिए सभी देश ACC से फाइनल शेड्यूल की जानकारी मांग रहे हैं. इसी दौरान रविवार को BCCI ने जल्दबाजी में भारतीय टीम का ऐलान कर दिया था, लेकिन ACC की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा न होने के कारण उसे तुरंत हटाना पड़ा.

महिला क्रिकेट के मैच 17 से 24 सितंबर के बीच

सितंबर में ही एक और बड़ा टूर्नामेंट भी होने वाला है. जापान के नागोया शहर में होने वाले 2026 के एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट के मैच 17 से 24 सितंबर के बीच खेले जाएंगे. ऐसे में अगर एशिया कप का फाइनल 13 सितंबर को खत्म होता है, तो भारतीय खिलाड़ियों को एशियन गेम्स की तैयारी और ट्रैवल के लिए बहुत ही कम समय मिल पाएगा. इस टूर्नामेंट के लिए टीम का ऐलान हो चुका है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अलग-अलग देशों के क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों की थकान और व्यस्त शेड्यूल को कैसे संभालते हैं.

इसे भी पढ़ें. असम: CRPF अधिकारी ने गोली मारकर की दो साथियों की हत्या, खुद को भी किया शूट

Latest News

जापान ने डोकदो द्वीप पर अपने दावे को फिर दोहराया, भड़का दक्षिण कोरिया, बोला-इसे तुरंत वापस लो

New Delhi: जापान और दक्षिण कोरिया के बीच लंबे समय बाद एक बार फिर डोकदो द्वीप के विवाद ने...

More Articles Like This

Exit mobile version