हूतियों ने सऊदी अरब के तेल, हवाई अड्डों व सैन्य ठिकानों पर किया मिसाइल-ड्रोन से हमला, कई सैनिक और अधिकारी घायल

Must Read

New Delhi: हूतियों ने सऊदी अरब में तेल सुविधाओं, हवाई अड्डों और एक सैन्य ठिकाने पर छह मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं. यमन के हूती ग्रुप ने सऊदी अरब पर हमले का दावा किया है. हूती ग्रुप के सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने हूति-संचालित ‘अल-मसीराह टीवी’ पर प्रसारित एक बयान में कहा कि तीन बैलिस्टिक मिसाइल हमलों में सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत में स्थित ‘रास तानूरा रिफाइनरी’ और ‘अब्काइक’ में सऊदी अरामको की सुविधाओं को निशाना बनाया गया.

‘राबिग रिफाइनरी’ को भी निशाना बनाया

इसके अलावा देश के लाल सागर तट पर स्थित ‘राबिग रिफाइनरी’ को भी निशाना बनाया गया. सरिया ने बताया कि दो अन्य ऑपरेशन्स में सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित ‘किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे’ पर मिसाइलों से और पूर्वी प्रांत के दम्मम में स्थित ‘किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे’ पर ड्रोन से हमला किया गया. हूती के सैन्य प्रवक्ता ने दावा किया कि इस हमले के कारण हवाई यातायात बाधित हुआ.

हमले में कई सैनिक और अधिकारी हताहत

याह्या सरिया ने यह भी बताया कि हूती ग्रुप ने दक्षिणी सीमावर्ती क्षेत्र नजरां स्थित सऊदी सैन्य बलों के ‘कमांड सेंटर’ को भी निशाना बनाया है. उन्होंने दावा किया कि इस हमले में कई सैनिक और अधिकारी हताहत हुए हैं. इसके अलावा सरिया ने कहा कि ये हमले यमन में हूती-नियंत्रित क्षेत्रों पर सऊदी अरब की ओर से हाल ही में किए गए हमलों के जवाब में किए गए हैं.

दो बैलिस्टिक मिसाइलों को रोककर नष्ट कर दिया

इससे पहले गुरुवार शाम को सऊदी अरब के नेतृत्व वाले संगठन ने बताया कि सऊदी के एयर डिफेंस सिस्टम ने हूतियों की ओर से राजधानी रियाद की ओर दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों को रोककर नष्ट कर दिया. वहीं, हूतियों का कहना है कि यमन में उनके कब्जे वाले इलाकों पर सऊदी अरब के हवाई हमलों में 27 लोग मारे गए हैं.

इसे भी पढ़ें. दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत रद्द; 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

Latest News

आज गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर का किया उद्घाटन 

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 2 दिन के गुजरात दौरे हैं. इस दौरान उन्होंने बनासकांठा...

More Articles Like This