Kushinagar News: शौचालय के टैंक में गिरने से पिता-पुत्र सहित 4 की मौत, एक गंभीर

Must Read

कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर जिले से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शौचालय टैंक की सफाई करने के दौरान एक ही परिवार के पिता-पुत्र सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नेबुआ नौरंगिया थाना इलाके के बहोरा रामनगर के खपरधिका टोला में शौचालय की टैंक सफाई के दौरान दिल दहला देने वाली घटना हुई। सफाई के दौरान गैस की वजह से एक व्यक्ति टैंक में गिर गया। इसके बाद गैस की चपेट में आने से एक-एक कर परिवार के पांच लोग टैंक में गिर गए। इस हादसे में पिता-पुत्र सहित परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। वह जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। सूचना मिलते ही खड्डा सीओ संदीप वर्मा, सदर एसडीएम महात्मा सिंह मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरु करााया।

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This