Deccan Queen: 93 साल की हुई ‘डेक्कन क्वीन’, रेल प्रेमियों ने केक काटकर मनाया जन्मदिन

Must Read

Deccan Queen Express Train: यात्रियों की सुविधाओं को लेकर इंडियन रेलवे देश भर में कई ट्रेनें चलाता है. इंडियन रेलवे में चलने वाली पहली डीलक्स ट्रेन प्रतिष्ठित डेक्कन क्वीन ने एक जून को 93 वर्ष पूरे कर लिए. आपको बता दें कि यह ट्रेन पुणे और मुंबई के बीच चलाई जाती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, पहली बार इस ट्रेन का संचालन 1 जून 1930 को हुआ था, जो GIP रेलवे के इतिहास में प्रमुख थी. डेक्कन क्वीन ट्रेन को मुंबई और पुणे जैसे दो बड़े शहरों की सेवा के लिए चलाया गया था.

इस ट्रेन के इंटीरियर को अच्छे से डिजाइन किया गया था. इस ट्रेन के हर 7 कोच के लिए केवल दो रैक थे. रैक में से एक को लाल मोल्डिंग के साथ चांदी में रंगा गया था. दूसरी को गोल्डन लाइन्स के साथ रॉयल ब्लू में पेंट किया गया था. इस ट्रेन के मूल कोचों के अंडरफ्रेम इंग्लैंड में बनाए गए थे और कोच बॉडी GIP रेलवे, मुंबई के माटुंगा वर्कशॉप में बनाए गए थे. प्रारंभ में डेक्कन क्वीन ट्रेन में केवल प्रथम श्रेणी और द्वितीय श्रेणी के डिब्बे थे. जनवरी 1949 में इस ट्रेन के प्रथम श्रेणी को समाप्त कर दिया गया और द्वितीय श्रेणी को प्रथम श्रेणी में परिवर्तित कर दिया गया. जून 1955 में इस ट्रेन में तृतीय श्रेणी की शुरुआत की गई थी.

ये भी पढ़े:- Sensex Opening Bell: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, 200 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 18550 के पार

वर्ष 1966 में इस ट्रेन के कोचों के डिजाइन में परिवर्तन किया गया था. वर्ष 1966 में इसके मुख्य कोच में स्टील के कोच लगाए गए थे, जिसे पेरंबूर कोच फैक्ट्री ने बनाकर तैयार किया था. बेहतर डिजाइन के साथ इस कोच में यात्रियों की सुविधाओं का खास ख्‍याल रखा गया है. फिलहाल इस ट्रेन में 16 कोच हैं. वीरवार को मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए रवाना होने से पहले अधिकारियों ने पुणे रेलवे स्टेशन पर केक काटकर जन्मदिन मनाया. डेक्कन क्वीन ट्रेन को मालाओं से सजाया गया और प्लेटफार्म के प्रवेश द्वार पर रंगोली बनाई गई.

ये भी पढ़े:- Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में गिरावट के बीच कई शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें लेटेस्ट रेट्स 

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This