IRCTC करा रहा गंगा रामायण यात्रा, जानिए टूर पैकेज से जुड़ी जरूरी बातें

Must Read

IRCTC Tour Package: रामायण, महाकाव्य होने के साथ-साथ हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं से भी संबंधित है. रामायण अत्याचार पर सदाचार की जीत है. ऐसे में आप अगर रामायण से जुड़े प्रमुख स्थानों की यात्रा करने की योजना बना रहे है, तो इस स्थिति में IRCTC आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. IRCTC  के इस खास टूर पैकेज के अंतर्गत आपको रामायण से जुड़े प्रमुख धार्मिक स्थलों पर घूमने का मौका मिल रहा है. आइए जानते हैं IRCTC के इस टूर पैकेज के बारे में से…

ये भी पढ़े:- बीजेपी विधायक पर रंगदारी और जानलेवा हमला कराने का मुकदमा, गिरफ़्तारी न करने पर पुलिस कठघरे में

IRCTC द्वारा चलाए जा रहे इस टूर पैकेज का नाम गंगा रामायण यात्रा है. IRCTC इस यात्रा की शुरूआत हैदराबाद से कर रहा है. आपको बता दें कि IRCTC का यह टूर पैकेज कुल 5 रातों और 6 दिनों का है. पैकेज के अंतर्गत आपको सारनाथ, वाराणसी, प्रयागराज और नैमिषारण्य घूमने का मौका मिल रहा है. IRCTC का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है.

ये भी पढ़े:- Agra News: यूपी में भगवान राम की 400 साल पुरानी 4 ऐतिहासिक मूर्तियां किसने चुराई, जानिए किस पर लगा आरोप

इसमें आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिल रहा है. वहीं, अन्य जगहों पर आपको बस के जरिए से घुमाया जाएगा. IRCTC के साथ यात्रा करते वक्‍त आपको खाने-पीने की चिंता नहीं करनी होगी. टूर पैकेज के अंतर्गत IRCTC आपके खाने-पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था करेगा.

कितना देना होगा किराया

बात अगर किराये की करें, तो आप अगर अकेले यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ऐसे में आपको प्रति व्‍यक्ति 36,850 रुपये का किराया देना होगा. वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 29,900 रुपये किराया देना होगा. आप अगर 3 लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 28,200 रुपये किराया देना होगा.

ये भी पढ़े:- Odisha Train Tragedy: कुछ शवों पर कई पक्ष कर रहे दावे, अब भी बाकी 101 लाशों की पहचान, शुरू की गई DNA सैंपलिंग

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This