Agra: सेवानिवृत्त फौजी ने पत्नी के सिर में दागी सात गोली, मौत, हत्यारोपित गिरफ्तार

Must Read

आगरा। आगरा से एक बड़ी सामने आ रही है। यहां, सदर के उखर्रा रोड स्थित सैनिक नगर में मंगलवार की दोपहर एक सेवानिवृत्त केंद्रीय अर्ध सैनिक बल का जवान महेंद्र सिंह राठौर ने अपनी पत्नी नीता देवी के सिर में लाइसेंसी राइफल से सात गोलियां दागकर उसे मौत की नींद सुला दिया। गोलियां चलने की आवाज सुनकर बहू पूजा नीचे आई तो आरोपित उसे भी मारने दौड़ा।

अपने को कमरे में कैद कर बहू ने बचाई जान

बहू भागकर कमरा में पहुंची और दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित मौके से फरार हो गया। इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने हत्यारोपित को हिरासत में ले लिया है। हत्या के पीछे पत्नी द्वारा बात-बात पर पति को बेइज्जत करना बताया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त विकास कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This