लखनऊः कार पार्किंग विवाद में तड़तड़ाई गोलियां, पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत, हमलावर हिरासत में

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Triple murder in Lucknow: राजधानी लखनऊ से सनसीखेज वारदात की खबर सामने आई है. यहां कार पार्किंग विवाद को लेकर सोमवार की सुबह गोलियां तड़तड़ाई. इस घटना में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. बताया गया है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

पिस्टल से चलाई गोली, मची चीख-पुकार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता इलाके की है. कार पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था. मामला शांत होने की बजाय बढ़ता ही गया. इसी बीच अचानक ऋषभ शुक्ला ने पिस्टल से फायरिंग कर दी. चीख-पुकार के बीच अफरा-तफरी मच गई. गोली लगने से शिवाजी तिवारी, उनके बेटे सुयश तिवारी और शिवाजी के भाई शंभू तिवारी की मौत हो गई.

फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान ऋषभ के रूप में हुई है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, ऋषभ नेवी में नौकरी करता है. पुलिस ने ऋषभ को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद के दौरान गोली किन परिस्थितियों में चलाई गई और घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका थी या नहीं.

डीसीपी पश्चिम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया

डीसीपी पश्चिम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया. घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This