Senior Citizen Pilgrimage Guide: सर्दियों के मौसम में धार्मिक यात्रा पर जाने की इच्छा रखने वाले बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य, आराम और सुविधाओं का ध्यान रखना आवश्यक होता है. ऐसे में देश के कई प्रमुख तीर्थ स्थलों पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष दर्शन, अलग कतार, व्हीलचेयर और अन्य सहायता सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. यदि आप भी अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के साथ तीर्थ यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो काशी विश्वनाथ, महाकालेश्वर, सोमनाथ, तिरुपति बालाजी, जगन्नाथ पुरी, माता वैष्णो देवी और शिर्डी साईं बाबा के दर्शन से जुड़ी जरूरी जानकारी पहले जान लेना फायदेमंद होगा. तो देर किस बात की चलिए जानते है…
काशी विश्वनाथ मंदिर
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. ऐसे में बुजुर्गों के साथ यात्रा करने वाले लोग मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट https://shrikashivishwanath.org पर Sugam Darshan विकल्प का चयन कर दर्शन बुक कर सकते है. इसके अलावा सुगम दर्शन की पात्रता, शुल्क और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्था की पुष्टि के लिए आप +916193131608 इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.
महाकालेश्वर मंदिर
उज्जैन में स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है. यहां सामान्य दर्शन के अलावा भस्म आरती के लिए भी श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहता है. ऐसे में आप मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in पर दर्शन और भस्म आरती से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते है. वहीं, व्हीलचेयर, ई-रिक्शा या अन्य सहायता की उपलब्धता के लिए मंदिर प्रशासन से या हेल्पलाइन 1800 233 1008 पर संपर्क कर सकते हैं.
सोमनाथ मंदिर
वहीं, गुजरात का सोमनाथ मंदिर भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है. समुद्र तट के निकट स्थित इस मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. वरिष्ठ नागरिकों के साथ यात्रा करते समय मंदिर परिसर में आवाजाही, आराम और परिवहन की व्यवस्था के लिए सोमनाथ ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://somnath.org पर दर्शन, मंदिर की व्यवस्थाओं और उपलब्ध सुविधाओं के लिए निशुल्क प्रवेश की बुकिंग कर सकते हैं. वहीं, गोल्फ कार्ट, व्हीलचेयर और अन्य सहायता की उपलब्धता यात्रा से पहले आप 02876-233533 | +91-9428214914, 9428214915 इन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.
तिरुपति बालाजी मंदिर
वहीं, आंध्र प्रदेश के तिरुमला में स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है. यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दर्शन की बुकिंग और समय की जानकारी प्राप्त करने के लिए तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) की आधिकारिक वेबसाइट https://ttdevasthanams.ap.gov.in पर जाए. यात्रा से पहले आवश्यक पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार रखें. इसके लिए आप 155257 और 18004254141 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.
श्री जगन्नाथ मंदिर
इसके अलावा, पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर चार धामों में प्रमुख स्थान रखता है. यहां दर्शन के लिए जाने वाले बुजुर्गों को भीड़, मंदिर तक पहुंचने के रास्ते और आवास की व्यवस्था संबंधी जानकारी के लिए श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित सरकारी पोर्टल stayatpurjagannatha.in और sita.in पर मंदिर समिति के गेस्ट हाउस में बुकिंग कर सकते हैं. इसके साथ आप 06752-222001 पर संपर्क कर अधिक जानकारी ले सकते हैं.
माता वैष्णो देवी
दान के मामले में दूसरे नंबर पर माता वैष्णो देवी मंदिर आता है. कटरा से ऊपर पहाड़ों में हिमालय की तलहटी में स्थित इस शक्ति पीठ में हर साल करीब 230 करोड़ रुपये का चढ़ावा आता है. यहां मां वैष्णवी के तीन रूप (महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती) की पूजा की जाती है. गुफा मंदिर तक पहुंचने के लिए 12 किलोमीटर की पैदल यात्रा (चढ़ाई) प्रसिद्ध है. श्राइन बोर्ड द्वारा संचालित यह मंदिर अत्यधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित है. यहां हर साल लाखों भक्त मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं.
शिर्डी साईं बाबा मंदिर
महाराष्ट्र के शिर्डी में स्थित श्री साईं बाबा मंदिर में देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. बुजुर्गों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों को दर्शन के समय, भीड़ और ठहरने की व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए. पहले से योजना बनाने से यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाया जा सकता है. बुकिंग कैसे करें? श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://www.sai.org.in या online.sai cong.in पर दर्शन और ट्रस्ट से जुड़े भक्त नेवास के कमरे बुक कर सकते हैं. इसके साथ ही 75883752 और 02423-258956 हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

