Madhya Pradesh News: MP सरकार का बड़ा फैसला, lockdown के दौरान दर्ज मामले लिए जाएंगे वापस

Must Read

MP News: एमपी सरकार ने कोरोना महामारी के मानडंडों का उल्लंघन करने वाले सभी सामान्य धाराओं के तरत दर्ज मामले को वापस लेने का फैसला किया है. इस बात की जानकारी राज्य के गृह मंत्री और सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने दी है. उन्होंने कहा, लॉकडाउन के दौरान मास्क न पहनने और सार्वजनिक रूप से इक्कट्ठा होने जैसे गतिविधियों के लिए लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे. उन्‍होंने कहा कि सरकार ने मुख्‍यमंत्री के निर्देश पर लॉकडाउन अवधि के दौरान कोविड-19 मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए सामान्य धाराओं (गैर-गंभीर अपराधों के लिए लागू) के तहत दर्ज मामलों को वापस लेने का फैसला किया है.”

वहीं एक अधिकारी ने कहा, कोविड-19 मानदंडों के उल्लंघन के लिए दर्ज मामलों की सही संख्या वर्तमान में स्पष्ट नहीं है. राज्य में मार्च 2020 में देशव्यापी लॉकडाउन लगाया गया था. बाद में कोविड-19 महामारी के दौरान संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया था.

राज्य में 4 जून तक कुल 10,56,341 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. राज्य में इस महामारी से अबतक 10,786 लोगों की मौत हुई है. राज्य के स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 5 है.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This