Delhi Murder: दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, गोली मारकर दो महिलाओं की हत्या

Must Read

नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है. यहां आरके पुरम इलाके में रविवार दो महिलाओं को गोली मार दी गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों अर्जुन और माइकल नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि उनका महिला के भाई के साथ पैसे का विवाद चल रहा था.

पुलिस के मुताबिक, आज सुबह करीब 4:40 बजे थाना आरके पुरम में एक पीसीआर कॉल आई. जिसमें कहा गया कि अंबेडकर बस्ती में कुछ लोगों ने कॉल करने वाले शख्स की बहनों को गोली मार दी है.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जहां जानकारी मिली कि पिंकी (30) और ज्योति (29) को गोली मारी गई है. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. हमलावर मुख्य रूप से पीड़ित महिलाओं के भाई पर हमला करने आए थे. प्रथम दृष्टया मामला रुपयों से लेन-देन का विवाद लग रहा है. उधर, दोमहिलाओं की हत्या से राजधनी दिल्ली में सनसनी फैल गई.

सीएम केजरीवाल ने जताया दुख दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, दोनों महिलाओं के परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें. दिल्ली के लोग अपने आप को बहुत असुरक्षित महसूस करने लगे हैं. जिन लोगों को दिल्ली की कानून व्यवस्था संभालनी है, वो कानून व्यवस्था ठीक करने के बजाय पूरी दिल्ली सरकार पर कब्जा करने का षड्यंत्र कर रहे हैं. आज अगर दिल्ली की कानून व्यवस्था एलजी की बजाय ‘आप’ सरकार के अधीन होती तो दिल्ली सबसे सुरक्षित होती.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This