Chhattisgarh: सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

Must Read

छत्तीसगढ़ः मंगलवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है. उसकी पहचान नक्सलियों के जनताना सरकार अध्यक्ष के रूप में बताई जा रही है. हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल, इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन अभी जारी है. एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है. मुठभेड़ एराबोर थाना क्षेत्र में हुई है.

जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ 219वीं बटालियन और डीआरजी के जवान संयुक्त रूप से मंगलवार सुबह सर्चिंग पर निकले थे. इस दौरान भेज्जी इलाके में नक्सलियों ने अचानक हमला बोल दिया. इस पर जवानों ने भी पोजिशन लेते हुए जवाबी कार्रवाई की. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है. उसे नक्सलियों के जनताना सरकार अध्यक्ष सोढ़ी दुला बताया जा रहा है. अभी भी फोर्स मौके पर है और सर्चिंग जारी है.

Latest News

तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर 737 यात्रियों से भरा ईरानी विमान जब्त, अचानक हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप

New Delhi: तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर ईरान जाने के लिए तैयार खड़े एक पैसेंजर विमान को कोर्ट के...

More Articles Like This