Weather Update: देशभर में जमकर बरसेंगे बदरा, ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए मौसम का नया अपडेट

Must Read

Today Weather Update: मौसम विभाग (आईएमडी) ने आने आगामी कुछ दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली सहित कई राज्यों में बारिश होने की आशंका जताई है. जिसको लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि आगामी दो दिनों के अंदर पूरे देश में मानसून की एंर्टी हो जाएगी.

दिल्‍ली में बरस रहे बदरा

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में भी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने राजधानी दिल्‍ली में 3 जुलाई तक तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश की संभावना जताई है. यूपी में मानसून के दस्‍तक देे के बाद से ही बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. आईएमडी के अनुसार, राज्‍य में 30 जून तक बारिश का सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा.

Weather Update: ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार, इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो हो सकती है. इसके अलावा कोंकण, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, केरल, गोवा और माहे में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने अरुणाचल, मेघालय, असम, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम और झारखंड भी बारिश की संभावना जताई है.

Latest News

IND vs NZ 2nd T20I: 18 गेंदों में 46 रन, तिलक-नितीश का तूफान; हारी हुई बाजी जीतकर भारत ने रचा कमाल

IND vs NZ 2nd T20I: क्रिकेट में आखिरी गेंद तक मुकाबला पलट सकता है और भारत ने न्यूजीलैंड के...

More Articles Like This