Saharanpur News: चंद्रशेखर रावण को लगी गोली, हालत गंभीर

Must Read

Saharanpur News: चंद्रशेखर रावण (Chandrashekhar Ravan) को लेकर उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद इलाके में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर रावण पर जानलेवा हमला किया गया. उनके उपर फायरिंग की गई. इस फायरिंग में चंद्रशेखर को गोली लगी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गोली उनको छूते हुए निकल गई. गंभीर हालत में उनको अस्पताल में भर्ती काराया गया है. जहां पर उनका उपचार चल रहा है. डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है. पुलिस इस मामले में बदमाशों को ढूढने में लग गई है.

इस बात की जानकारी आजाद समाज पार्टी ने ट्वीट कर दी. ट्वीट करते हुए लिखा गया, ‘सहारनपुर के देवबंद में भीम आर्मी चीफ और राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने का कायराना कृत्य है! आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, सख्त कार्रवाई और राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा की मांग करते हैं!’

Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This