West Bengal: ED दफ्तर पहुंचीं बंगाली अभिनेत्री सायोनी घोष, स्कूल भर्ती घोटाला मामला

Must Read

West Bengal: पश्चिम बंगाल स्कूल भर्ती घोटाला मामला में तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (टीएमसीपी) की प्रदेश अध्यक्ष सायोनी घोष शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के समक्ष पेश हुई. टीएमसीपी तृणमूल की छात्र इकाई है. बुधवार को ईडी ने पश्चिम बंगाल स्कूल भर्ती घोटाला मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया था.

बंगला फिल्मों में भी काम करने वाली सायोनी घोष ने ईडी की जांच में सहयोग देने का आश्वास जताया है. ईडी दफ्तर पहुंचने से पूर्व बंगला अभिनेत्रीने कहा, मैं पंचायत चुनाव का प्रचार कर रही थी. ईडी का नोटिस मुझे केवल 48 घंटे पहले मिला, इसके बावजूद मैं यहां उपस्थित हूं. मैं ईडी अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करूंगी.

ईडी के सूत्रो की माने तो गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ में बार-बार सायोनी घोष का नाम सामने आया, जिसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया. सूत्रो के मुताबिक, घोष से उनकी संपत्ति, एक फ्लैट की खरीद के दौरान हुए लेन-देन, आयकर रिटर्न, बैंक खातों और निवेश से संबंधित विवरण देने के लिए कहा जाएगा.

मालूम हो कि जून की शुरुआत में ईडी ने इसी मामले में पूछताछ के लिए टीएमसी के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक बनर्जी को भी तलब किया था. इस मामले में अभी तक पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, उनकी करीबी दोस्त अर्पिता मुखर्जी सहित शिक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है.

Latest News

23 October 2026 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

23 October 2026 Ka Panchang: 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This