हरियाणा में बाढ़ का कहर: अंबाला में 4 लोगों की मौत, तीन स्थानों पर बहते मिले शव

Must Read

अंबालाः बाढ़ आने के बाद नदियों के जलस्तर में कुछ कमी जरूर आई है, मगर मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. बुधवार को अंबाला में 4 मौत के मामले सामने आए हैं. जिसमें एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत का मामला भी शामिल है. बुधवार को अंबाला सिटी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों के शव बहते हुए मिले.

नहीं हो सकी एक शव की पहचान
सदर थाना क्षेत्र में लोबड गांव में ग्रामीणों को एक करीब 20 वर्षीय युवक शव पानी में बहते हुए मिला. युवक की पहचान सिरसा के गांव चौपटा निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई है. इसी तरह अंबाला सिटी चित्र में एक बुजुर्ग का शव लोगों को दिखा. जिसकी पहचान चौडमसपुर गांव निवासी 70 वर्षीय सम्पूर्ण सिंह के रूप में हुई है. इसके साथ ही अंबाला सिटी में चौकी नंबर 1 की तरफ भी लोगों को एक शव बहता दिखा. जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है.

बाल-बाल बचा चाचा
उधर, छावनी की बीड़ी फ्लोर मिल के पीछे शालीमार बाग कॉलोनी में करंट लगने से 28 वर्षीय मोंटी की मौत हो गई. उसकी दो माह पहले ही शादी हुई थी. सड़क पर जलभराव के बीच चाचा के साथ लौटते हुए वक्त अचानक करंट लगा था. चाचा बाल-बाल बच गया, लेकिन भतीजे ने तोड़ दम तोड़ दिया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This