Delhi Excise Policy: कोर्ट ने सिसोदिया के साथ दुर्व्यवहार मामले का लिया संज्ञान, CCTV फुटेज मांगी

Must Read

नई दिल्लीः बुधवार को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. सिसोदिया की सशरीर कोर्ट में पेशी हुई. इससे पहले कोर्ट ने सीबीआई से जुड़े मामले में सिसोदिया को फिजिकली पेश करने के लिए कहा था.

कोर्ट ने मनीष सिसोदिया के साथ कथित दुर्व्यवहार की उस दिन की सीसीटीवी फुटेज कॉपी पेन ड्राइव में उपलब्ध कराने का निर्देश. इस मामले में अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी. मालूम हो कि कुछ समय पहले जब सिसोदिया को कोर्ट में पेश किया गया था तो उस वक्त कुछ पुलिसकर्मियों पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा था.

हालांकि, पुलिस की तरफ से कहा गया था कि उस दिन सिसोदिया के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार नहीं हुआ था. उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें गाड़ी में बैठाया गया था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This