Weather Update: उत्तराखंड के 7 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट, भूस्खलन से कई राजमार्ग प्रभावित

Must Read

Weather Update: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में शुक्रवार से लगातारा बारिश देखने को मिल रही है. वहीं, राज्य में कई स्थानों पर बादल फटने की भी खबरे सामने आई हैं. अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शुक्रवार को चार जगहों पर बादल फटने से संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ है. गनीमत है कि किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसी के साथ राज्य के सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें- Viral Video: बंदर ने बिल से पूंछ पकड़कर निकाला सांप, फिर हुआ कुछ यूं, देखिए वीडियो

कहां फटे बादल
शुक्रवार को हिमाचल में तीन जगह ऐसी जगहें रहीं, जहां बादल फटे. उधर, उत्तराखंड के पौड़ी के थलीसैंण में बादल फटने से आए मलबे से एक गौशाला और आठ छोटी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गईं. राज्य के कई स्थानों पर बादल फटने और भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बह गए हैं. सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के कारण आवागमन पूरी तरीके से प्रभावित है. वहीं, पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी में बारिश के कारण नाला एक साथ उफान पर आ गया और 150 मीटर सड़क बह गई.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान विभाग की माने तो 23 जुलाई को पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर, जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इसी के साथ 24 जुलाई को पौडी, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ, नैनीताल और बागेश्वर में अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. उधर पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण साथ ही श्रीनगर बांध से छोड़े गए पानी के वजह से गंगा का जलस्तर लगातार खतरे के निशान को छू रहा है. जिससे आस पास के लोग चिंता में डूबे हुए हैं.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This